फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students waved their flag in the District Rural Games Championship, Yamunanagar

डिस्ट्रिक्ट रूरल गेम्स चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Students waved their flag in the District Rural Games Championship, Yamunanagar
मेडल दिखाते विद्यार्थियों के साथ मौजूद प्रिंसिपल पूजा कांबोज व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रूरल गेम्स एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की ओर से शाहबाद में डिस्ट्रिक्ट रूरल गेम्स चैंपियनशिप 2022 में ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में लगभग 22 टीमों ने भाग लिया।
स्कूल के खेलकूद विभाग के अध्यापक संजीव मंढाण ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अंडर 14 खो-खो पुरुष वर्ग, अंडर 14 खो-खो महिला वर्ग, अंडर-17 कबड्डी पुरुष वर्ग, अंडर-17 कबड्डी महिला वर्ग, अंडर-14 कबड्डी महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किये। वहीं अंडर-17 खो-खो महिला वर्ग में रजत पदक जीतकर जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में पदक जीतकर स्कूल लौटे विद्यार्थियों का स्टाफ ने स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पूजा कांबोज ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया वे सभी बधाई के पात्र हैं। टीम के प्रशिक्षक बच्चों को इतनी मेहनत कराने के लिए सराहना के पात्र हैं। उन्होंने इस जीत को ग्लोब हेरिटेज फैमिली की जीत बताते हुए कहा कि स्कूल में शैक्षिक अध्ययन के साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, मानसिक विकास के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर बच्चों को प्रतिभागिता हमेशा कराई जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed