Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students secured the top six ranks in the sixth semester of B.Tech.

Yamuna Nagar News: बीटेक छठे सेमेस्टर में विद्यार्थियों ने हासिल की पहली छह रैंक

Sat, 21 Nov 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students secured the top six ranks in the sixth semester of B.Tech.
रादौर। शहर के जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बीटेक छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर छह स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। इनमें तुषांत ने प्रथम, रोहन ने द्वितीय, प्रिंस ने पांचवां और सातवां, तनबीर आलम ने आठवां तथा दिव्या ने 12वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक विवेक शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रयासों की भी सराहना की। विभाग प्रभारी करण वाधेरा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed