{"_id":"6b0c7cd3b57215376401e975","slug":"as-the-soil-was-cleared-away-the-white-road-marking-gleamed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166889-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मिट्टी हटते ही चमकी सड़क की सफेद पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मिट्टी हटते ही चमकी सड़क की सफेद पट्टी
Mon, 30 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे जमा मिट्टी साफ करते कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सर्दी में बढ़ती धुंध और कोहरे के बीच वाहन चालकों को सड़क की सीमा स्पष्ट दिखाई देने में अब मदद मिलेगी। नगर निगम की ओर से प्रमुख सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर लंबे समय से जमा मिट्टी की मोटी परत हटवाई गई है। सफाई के बाद सड़क किनारे बनी सफेद पट्टियां फिर से चमकने लगी हैं। इससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क की सीमा पहचानने में आसानी होगी।
अभियान का नेतृत्व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने किया। इसके तहत जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 73ए, अंबाला-जगाधरी रोड, बूड़िया रोड और जगाधरी-यमुनानगर रोड पर सफाई करवाई गई।
जेसीबी की मदद से सड़कों के दोनों ओर और डिवाइडरों के साथ जमा मिट्टी को हटाया गया। लंबे समय से जमा मिट्टी के कारण सड़क किनारे बनी सफेद पट्टियां पूरी तरह ढक गई थीं।
विज्ञापन
ऐसे में वाहन चालकों को विशेषकर रात और धुंध के दौरान सड़क की वास्तविक सीमा का अंदाजा लगाने में परेशानी हो सकती थी।
अब मिट्टी हटने से सफेद पट्टियां स्पष्ट दिखाई देने लगी हैं। निगम कर्मचारियों ने सफाई के दौरान निकली मिट्टी और कचरे को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ नागरिकों की सुरक्षा भी निगम की प्राथमिकता है।
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सफाई व्यवस्था नियमित रखें।