फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students forced to travel risking their lives

Yamuna Nagar News: जान जोखिम में डाल सफर करने पर मजबूर विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Students forced to travel risking their lives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। छछरौली से गांवों के रूटों पर बसों की संख्या की कमी के चलते छात्र जान जोखिम में डालकर सफर करने पर मजबूर हैं। छछरौली बस स्टैंड पर पहले भी छात्रा की बस से गिरकर मौत हो चुकी है। छछरौली से गांवों के रूटों पर जाने वाली बसों की संख्या की कमी के चलते छात्र कड़ाकें की ठंड में बस की खिड़कियों पर लटक कर सफर करने पर मजबूर हैं। छात्रों का कहना है कि की कई घंटे बस स्टैंड पर खड़े होने के बाद भी बस नहीं आती। जिसके कारण मजबूरी बस बस की खिड़कियों पर लटक कर सफर करना पड़ता है। छात्र राहुल, मोहित, अंकुश, रमन ने बताया कि छछरौली के शिक्षण संस्थानों में आसपास के लगभग तीन दर्जन गांव से सैंकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए छछरौली आते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के समय तो जैसे जैसे सभी छात्र-छात्राएं स्कूल कॉलेज पहुंची जाते हैं पर सबसे बड़ी समस्या छुट्टी के समय होती है। छुट्टी के समय गांव के रूटों पर बसों की संख्या ना के बराबर हैं। जो एक दो बस गांव की तरफ जाती है वह पहले से ही भरी हुई आती है। फिर मजबूरी वस छात्र-छात्राओं को बस की खिड़कियों पर लटक कर जान जोखिम में डाल सफर करना पड़ रहा है। छात्र विवेक ने बताया कि तीन साल पहले छछरौली के कोट गांव निवासी छात्रा बस की खिड़की पर लटक रही थी। जिसका पांव फिसलने से वह बस के टायर के नीचे आ गई थी और उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं मजबूरी में ठंड के मौसम में बस की खिड़कियों पर लटक कर सफर कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोपहर के समय रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि छात्र-छात्राओं व अन्य सवारियों की जान खतरे में ना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed