{"_id":"5fdbb2528ebc3e3b8b58112a","slug":"student-honored-yamuna-nagar-news-knl54506843","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल के लेखक की पुस्तकें ब्रेवो इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल के लेखक की पुस्तकें ब्रेवो इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड के लिए चयनित
विज्ञापन
student honored
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल की जिस उम्र में बच्चे खिलौने से खेलते हैं उस उम्र में शहर के अग्रिम ने जिले और प्रदेश ही नहीं देशभर में ख्याति प्राप्त कर ली। उसकी यह ख्याति अब विदेशों तक पहुंच गई है। छठी के छात्र अग्रिम ने दस वर्ष की उम्र में एक नहीं दो किताबें लिखी हैं। जिसे देशवासियों ने तो पसंद किया ही अब विदेशों के लोगों को भी यह पुस्तक भा रही हैं। यही नहीं अग्रिम की दोनों पुस्तकों को ब्रेबो इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड के लिए चयनित की गई हैं। अग्रिम ने एडवेंचर ऑफ थ्री फैंडर्स और द इनविनसिबल चाइल्ड शीर्षक की दो पुस्तकें लिखी हैं। उनकी पहली पुस्तक एडवेंचर ऑफ थ्री फ्रैंडर्स को काफी लोकप्रियता मिली। जिसके बाद उन्होंने दूसरी पुस्तक लिखी। अब इसे भी खूब पसंद किया जा रहा है।
दस वर्ष की आयु में पुस्तक लिख ख्याति पाने वाले अग्रिम के नाम एक और कीर्तिमान आ गया है। अग्रिम को उनकी दोनों पुस्तकों के लिए प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। अग्रिम को ये सम्मान मिलने के बाद शहरवासियों और स्कूल में भी उत्साह का माहौल है। वह सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में छठी कक्षा का छात्र है। वीरवार को स्कूल में बाल लेखक का सम्मान किया गया। प्रिंसिपल शशि बाटला ने बताया कि छठी के अग्रिम ने अपनी लेखन प्रतिभा से अद्भुत सफलता अर्जित की है। मात्र 10 वर्ष की आयु में एडवेंचर ऑफ थ्री फ्रैंडस तथा द इनविनसिबल चाइल्ड नामक अंग्रेजी पुस्तकों की रचना की है। यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व तथा हर्ष का विषय है कि उनकी इस उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ब्रेवो इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में युवा नवोदित रचनाकारों की श्रेणी में सम्मिलित करते हुए प्रशस्ति पत्र तथा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
प्रधानाचार्य शशि बाटला ने अग्रिम की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा यह हर्ष का विषय है कि विद्यालय प्रांगण से ऐसे युवा रचनाकार सामने आ रहे हैं जो अपनी मौलिक प्रतिभा तथा लेखन कला से न केवल अपना अपितु परिवार एवं विद्यालय का नाम भी रोशन कर रहे हैं। वास्तव में उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का प्रतिरूप है उन्होंने अग्रिम को शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार अध्ययन के साथ अपनी सृजनात्मकता तथा लेखन कौशल को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।