{"_id":"0081c7e08a8de804d01ff8e638abc713","slug":"student-body-found-hanging-on-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर के गणपति इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले बिहार के नालंदा के छात्र का शव कलानौर यमुना पुल के नजदीक जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। छात्र पिछले एक महीने से लापता था और बिलासपुर थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया है। सदर यमुनानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यमुनानगर सदर पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि सहारनपुर बार्डर पर यमुना नदी पर बने कलानौर पुल के नजदीक जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शव सड़ी गली हालत में था। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से बिलासपुर के गणपति कॉलेज का आई कार्ड मिला, जिसमें सुरजीत नाम लिखा हुआ था।
विज्ञापन
सदर पुलिस ने बिलासपुर पुलिस को संपर्क किया और शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम पहुंचाया। इस दौरान पता चला कि करीब एक महीने पहले सुरजीत नाम के युवक के लापता होने का मामला बिलासपुर थाने में दर्ज किया गया है। बिलासपुर पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से सुरजीत के बारे में पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि सुरजीत कॉलेज में पोलीटेक्रिकल फाइनल ईयर का छात्र था और बिलासपुर में किराए के मकान में अपने 4-5 साथियों के साथ रहता था।
विज्ञापन
गत 22 मई को पेपर देने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। सुरजीत के साथियों ने नालंदा में रहने वाले उसके भाई को इसकी सूचना दी। इसके बाद सुरजीत के भाई मधुसूदन ने यहां आकर बिलासपुर पुलिस को सुरजीत के लापता होने की शिकायत दी। पेपर समाप्त होने के बाद सुरजीत के साथ रहने वाले उसके साथी वापस बिहार लौट गए। बिलासपुर पुलिस ने सुरजीत के परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि उनके यहां आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मान रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सुरजीत ने यदि आत्महत्या करनी होती तो वह बिलासपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर सहारनपुर बार्डर तक क्यों आता। जिस जगह सुरजीत का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस उस जगह के आसपास जांच में जुटी हुई है।