फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Street vendors will get the benefit of eight schemes

Yamuna Nagar News: स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा आठ योजनाओं का लाभ

Tue, 19 Nov 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will get the benefit of eight schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विन सिटी के स्ट्रीट वेंडरों (रेहड़ी व फड़ी विक्रेताओं) को केंद्र सरकार की आठ योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें पीएम जन-धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू, जननी सुरक्षा योजना व पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ दिया जाएगा।
इसके लिए सोमवार से स्वनिधि भी-स्वाभिमान भी पखवाड़ा शुरू किया गया। यह पखवाड़ा कन्हैया साहिब चौक के नजदीक बने नगर निगम कार्यालय में दो दिसंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान लाइसेंस धारक स्ट्रीट वेंडर्स आकर सरकार की योजनाओं के लिए आवेदन कर सकता है। इस दौरान लंबित मामलों के निपटान के साथ फुटपाथ दुकानदारों को ऋण मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर सोमवार शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद जिला नगर आयुक्त एवं निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने शहरी परियोजना अधिकारी कार्यालय के अधिकारी गोपाल बक्शी व अन्य से स्वनिधि योजना से संबंधित अधिकारियों की बैठक करके पखवाड़े पक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पखवाड़ा में पहले से स्वीकृत ऋण का शीघ्र वितरण करना, सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग और योजना अनुमोदिन में लंबित मामलों का समाधान करना, संबंधित विभागों की सक्रिय भाागीदारी और लक्षित आईईसी अभियान के माध्यम से कार्यक्रम की पहुंच को मजबूत करना है।
इससे पीएम-स्वनिधि योजना की प्रगति को ओर तेजी मिलेगी। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह इस अवधि में अपने लंबित मामलों को निपटाएं और ज्यादा से ज्यादा फुटपाथ विक्रेता को ऋण मुहैया करवाएं। निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्ट्रीट वेंडर्स की प्रोफाइल तैयार करें।

जिस स्ट्रीट वेंडर्स को जिस योजना का लाभ चाहिए, उसी अनुसार उनकी प्रोफाइल तैयार कर आवेदन कराए। ताकि उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ देने के बाद उसे पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि प्रगति दिखाई दे। पखवाड़ा में अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को बुलाकर ऋण मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed