फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shopkeeper, MLA

नशे पर रोक लगाने के लिए दुकानदारों ने विधायक को दिया ज्ञापन

Fri, 06 Sep 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper, MLA
अपनी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपते दुकानदार - फोटो : YAMUNA NAGAR
शिव मंदिर धर्मशाला में वीरवार को शहर के दुकानदारों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 200 से अधिक स्थानीय दुकानदारों ने हिस्सा लिया और समस्याओं पर विचार विमर्श किया। दुकानदारों ने शहर में बढ़ रहे नशे को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

दुकानदारों ने सरकार व प्रशासन से शहर में नशा बेच रहे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। दुकानदारों ने निर्णय लिया कि नशे को लेकर शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। बाद में दुकानदारों ने पंजाबी सभा के प्रधान अशोक गुंबर के नेतृत्व में स्थानीय विधायक श्याम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपकर शहर में बिक रहे नशे पर सख्त कार्रवाई करवाने की मांग की। इस अवसर पर दीपक उपनेजा, मुकेश अरोड़ा, ओमप्रकाश सहगल, राधा अरोड़ा, अशोक गुंबर, सोमप्रकाश, टेकचंद सेतिया, वेदप्रकाश, मट्टू, भानु, विशाल मेहता , विकास सचदेवा, अमित कांबोज, प्रमोद गुप्ता, दिनेश कत्याल, गोपाल सेतिया, आशाराम, सुमित गोयल, विपिन अग्रवाल, अमित काम्बोज, लेखराज चोपड़ा, विलियम चोपड़ा, गणेशदास आहूजा, परवीन शर्मा, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नशे की लत से क्राइम कर रहे युवा : दुकानदारों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में शहर में नशा तेजी से बढ़ा है। शहर की गलियों व सड़कों पर नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। लेकिन पुलिस विभाग सोया हुआ है। रादौर पुलिस द्वारा मामले को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। जिससे शहर व आसपास के गांवों में नशे का प्रचलन बढा है। पुलिस की कार्रवाई न के बराबर है। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि शहर में बिक रहे नशे के कारण आये दिन घरों व दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रही है। नशे की लत को पुरा करने के लिये नशेड़ी लोगों के समान को चुराकर बेच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं का किया जाए समाधान
- शहर के सभी चौकों पर सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाएं।
- जिससे शहर में कोई भी आपराधिक घटना होने पर अपराधियों की शिनाख्त की जा सके।
- लावारिस पशुओं व बंदरों की समस्या से निजात दिलाई जाएं।
- लावारिस पशुओं के कारण शहर में एक वृद्ध की मौत हो चुकी है और कई घायल हो चुके हैं।
- मेन बाजार में अतिक्रमण के कारण हर समय जाम लगा रहता है, इसका समाधान हो।
विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि शहर में किसी भी कीमत पर नशा नहीं बिकने दिया जाएगा। नशे से जुडे़ लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में मैं एसपी से बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed