फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shalini in dance, Deepti first in song

Yamuna Nagar News: नृत्य में शालिनी, गीत में दीप्ति प्रथम

Mon, 13 May 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Shalini in dance, Deepti first in song
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब वुमन व इनरव्हील क्लब की ओर से समाज मंदिर में मातृ दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। डांस प्रतियोगिता में शालिनी पहले, सोनिया दूसरे व वैशाली तीसरे स्थान पर रही। संतोष को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
गीत प्रतियोगिता में दीप्ति चौहान पहले, भावना दूसरे व शिवानी तीसरे स्थान पर रही। हिना व अंजना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पहली कप दौड़ में मीनू बठला पहले, भावना बठला दूसरे व रेखा बठला तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरी कप दौड़ में नीना प्रथम, नीतू दूसरे व सविता व मीनू चोपड़ा तीसरे स्थान पर रही। पिलो दौड़ में किरण पहले, अनिता दूसरे व पुलकित तीसरे स्थान पर रही। पूजा रानी ने लक्की ड्रॉ जीता।
विज्ञापन

अलाहर स्कूल से आए 12वीं कक्षा के वंशिका, दीपांशी, शीतल ने माता को लेकर कविता व भाषण प्रस्तुत किया। वृंदा व रानी सैनी ने बेटी क्यो पराई है...गीत की प्रस्तुति से सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि कुलविंदर कौर ने किया। रोटरी की प्रधान पूजा माटिया व इनरव्हील क्लब की प्रधान नीलम बंचल की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन रोटेरियन लक्ष्मी चोपड़ा ने किया। पूर्व प्रिंसिपल निर्मल खुराना लाडवा व एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर की प्रिंसिपल अंजू गुलाटी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दीप्ति चौहान व शालिनी शर्मा को रोटरी क्लब वुमन की सदस्यता प्रदान की गई। इस मौके पर नीलम कांबोज, साक्षी पुरुथी, लक्ष्मी चोपड़ा, रानी सैनी, खुशी ककड, लीला रोहिला, शिमला चौधरी, रानी गर्ग, वीना चोपड़ा, आशा बंचल, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed