{"_id":"6928a1d7b2e644187e0732c5","slug":"sewerage-lines-will-be-laid-in-newly-approved-colonies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147418-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नई स्वीकृत कॉलोनियों में डाली जाएगी सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नई स्वीकृत कॉलोनियों में डाली जाएगी सीवरेज लाइन
Fri, 28 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रादौर। सरकार की ओर से रादौर में नई स्वीकृत की गई कॉलोनियों में जल्द सीवरेज बिछाने का कार्य शुरू होने जा रहा है। जिसके बाद नई स्वीकृत कॉलोनियों में जनता को सीवरेज की सुविधा मिल सकेगी। शहर की बहुत सी कॉलोनियों में अभी भी सीवरेज की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी गलियों में घरों के पास भरा हुआ है। अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 28 नवंबर को वीआईपी कॉलोनी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सीवरेज व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे।
जलापूर्ति विभाग के एसडीओ रवि नायक ने बताया कि नई स्वीकृत कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था का निर्माण, सीवेज पंपिंग स्टेशन व शेष क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था के उन्नयन के कार्य का उद्घाटन कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। इसके बाद लगातार कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने कार्य शुरू कर दिया जाएगा। काफी समय से शहर की बहुत सी कॉलोनियों के लोग सीवरेज न होने के कारण दिक्कत का सामना कर रहे थे। अब जल्द उन कॉलोनियों में यह दिक्कत दूर होने जा रही है। शहर की रादौरी रोड पर स्थित उधम सिंह कॉलोनी में सीवरेज को लेकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही कॉलोनी में सीवरेज लाइन डलवाई जाएगी।