{"_id":"666f81cac5a13df3a4077fc6","slug":"selected-players-are-practicing-for-five-hours-to-win-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-120515-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चयनित खिलाड़ी जीत के लिए कर रहे पांच घंटे अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चयनित खिलाड़ी जीत के लिए कर रहे पांच घंटे अभ्यास
Mon, 17 Jun 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2024 के लिए जिले से चयनित पांच खिलाड़ी तेजली खेल परिसर में सुबह-शाम जीत के लिए पांच घंटे अभ्यास कर रहे हैं। ये खिलाड़ी तेजली खेल परिसर में चल रहे खेलो इंडिया लघु शूटिंग केंद्र में शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों का चयन दस जून को जिला स्तर पर कराए गए ट्रायल से हुआ। इनमें से तीन अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के खिलाड़ी और बाकी दो भी राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी हैं।
केंद्र की संचालिका गीतू ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन करने के लिए दस जून को तेजली खेल परिसर स्थित खेलो इंडिया लघु शूटिंग केंद्र में ट्रायल कराए गए थे। इस दौरान पांच खिलाड़ियों वासुदेव शर्मा, शैरी बक्शी, दीपक पाल, हर्षी मेहंदीरत्ता, वंशिका सैनी का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चयन किया गया। ये पांचों खिलाड़ी सुबह शाम पांच घंटे अभ्यास कर रहे हैं। इन पांचों खिलाड़ियों से ही पदक की पूरी उम्मीद है।
पूरी कोशिश होगी पदक जीतकर लाऊं-
श्याम सुंदरपुरी निवासी 17 वर्षीय वासुदेव शर्मा ने बताया कि शूटिंग में संजीव राजपूत व अन्य कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख खुद भी शूटिंग में देश के लिए खेलने व पदक जीतने की ठानी। इसलिए चार वर्ष पहले कोच गीतू ठाकुर से शूटिंग खेल स्पर्धा का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। वे सुबह-शाम चार से पांच घंटे रोज खेल का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -