फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scientists are communicating with farmers in three villages every day

Yamuna Nagar News: किसानों से रोजाना तीन गांवों में संवाद कर रहे वैज्ञानिक

Tue, 10 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Scientists are communicating with farmers in three villages every day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारत सरकार और आईसीएआर की संयुक्त पहल से राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान (वीकेएसए) के तहत जिले में भी किसानों से संपर्क किया जा रहा है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया की यह अभियान कृषि विज्ञान केंद्र दामला, कृषि विभाग, जिला उद्यान विभाग, जिला पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य पालन विभाग, इफको, कृभको, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों द्वारा इस अभियान पर काम किया जा रहा है।

एनडीआरआई, करनाल के निदेशक एवं हरियाणा के नोडल अधिकारी डॉ. धीर सिंह ने गांव पाबनी कलां में किसानों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस अभियान के उद्देश्य और फोकस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि में भविष्य के अनुसंधान की दिशा के बारे में किसानों से फीडबैक भी लिया। अभियान के तहत प्रतिदिन तीन टीमों द्वारा तीन गांवों का दौरा किया जा रहा है, जिससे हर दिन लगभग 900 किसानों से सीधा संवाद हो रहा है। अब तक जिले के 100 गांवों में अभियान चलाया जा चुका है। किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed