फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sale of loud firecrackers banned, only green fireworks will be allowed

Yamuna Nagar News: तेज आवाज वाले पटाखे बेचने पर प्रतिबंध, ग्रीन आतिशबाजी ही होगी

Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sale of loud firecrackers banned, only green fireworks will be allowed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित दीपावली मनाने के उद्देश्य से रादौर में एसडीएम नरेंद्र कुमार ने भीड़ भरे बाजारों में पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध दीपावली के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान और आगजनी जैसी संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एहतियात के तौर लागू रहेगा।


नरेंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली के अवसर पर वायु गुणवत्ता के मद्देनजर उपमंडल रादौर के कार्यक्षेत्र में ग्रीन आतिशबाजी एवं पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी बूथ व अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। एक्सप्लोसिव एक्ट 2006 के नियम 84 व 88 के तहत आदेश जारी करके निर्धारित आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री के लिए रादौर में अस्थायी बूथ व स्टॉल निर्धारित किए गए है। आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री के लिए खेल परिसर, नजदीक महाराणा प्रताप पार्क, रादौर में 15 स्टॉल व स्थान निर्धारित किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति आतिशबाजी, पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बिना लाइसेंस व बाजार के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पटाखों की बिक्री व संचय नहीं करेगा। इच्छुक व्यक्ति आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए 13 से 16 अक्तूबर तक दोपहर 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। लाइसेंस के लिए 18 से 20 अक्तूबर तक लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर ड्रॉ के माध्यम से परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed