फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways service restored till Delhi ISBT after three days

Yamuna Nagar News: दिल्ली आईएसबीटी तक तीन दिन बाद रोडवेज सर्विस बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways service restored till Delhi ISBT after three days
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बसें दोबारा दिल्ली आईएसबीटी तक आने-जाने लगी हैं। गत तीन दिनों से रूट की बसें दिल्ली ना जाकर कुंडली बॉर्डर से ही वापस लौट रही थीं। इस कारण यमुनानगर से दिल्ली आने-जाने में लोगों को दिक्कत हुई, यह परेशानी मंगलवार को खत्म हो गई। क्योंकि यमुनानगर से दिल्ली आईएसबीटी तक रोडवेज बस सर्विस को दोबारा से बहाल कर दिया गया। अब पहले जैसे यमुनानगर से रोडवेज बसों में लोग दिल्ली आईएसबीटी आना-जाना कर सकेंगे। बता दें कि दिल्ली में हुए जी-20 सम्मेलन के चलते आठ से दस सितंबर तक यमुनानगर डिपो की रोडवेज बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया गया। जबकि रूट की सभी बसें कुंडली बॉर्डर से ही लौटाई गईं। इससे यमुनानगर से दिल्ली आने-जाने में लोगों को परेशानी हुई और उन्हें अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि 11 सितंबर को ही यमुनानगर डिपो की दिल्ली रूट की बसों को दिल्ली में प्रवेश मिल गया था, पर 12 सितंबर को पूरी तरह यमुनानगर से दिल्ली आईएसबीटी की बस सर्विस बहाल हो गई। इससे यमुनानगर से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों ने काफी राहत महसूस की। मंगलवार को बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वालों की संख्या भी आम दिनों से ज्यादा आंकी गई।
विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली को खूब सजाया व संवारा गया। जिसकी भव्यता को मीडिया के माध्यम से देखने के बाद काफी लोगों में जी-20 सम्मेलन के बाद दिल्ली को नए रूप में देखने की चाह है। ऐसे ही बस स्टैंड पहुंचे विशाल शर्मा ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली को खूब सजाया गया है, जिसे मीडिया पर तो देखा, पर अब साक्षात वहां जाकर देखने का मन था। दो दिन पहले भी दिल्ली जाना चाहा, पर यमुनानगर से बसें दिल्ली आईएसबीटी ना जाकर बॉर्डर तक ही थी, इसलिए नहीं जा पाए। अब दिल्ली आईएसबीटी तक यमुनानगर से रोडवेज बस सर्विस शुरू होने का पता लगा तो बस के जरिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


3.50
4.20
5.00
6.30
7.00
7.55
8.30
9.00
9.30
9.50
10.30
11.00
11.40
12.40
13.25
14.00
14.30
15.30
17.00
18.30
9.00

यमुनानगर-पांवटा-दिल्ली - 5.30
पांवटा-दिल्ली-यमुनानगर- 7.25
यमुनानगर-गढ़ी बीरबल-दिल्ली- 5.50

दोबारा यमुनानगर डिपो की बसों की सर्विस दिल्ली आईएसबीटी तक कर दी गई है। जो गत दिनों दिल्ली से पहले बॉर्डर से लौट रही थीं। अभी रूट पर डिपो की बसों के करीब 25 से 27 टाइम हैं। जिसे यात्रियों की डिमांड मुताबिक बढ़ाया जाएगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो (हरियाणा रोडवेज)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed