{"_id":"5d7e81238ebc3e93df422ef9","slug":"road-jaam-people-yamuna-nagar-news-rtk5181738169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, रेलवे रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, रेलवे रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
कॉलोनियों के लोगों ने रेलवे मार्ग जाम कर दिया।
- फोटो : YAMUNA NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा सरकारी स्कूल मार्ग पर कार रिपेयर के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग सड़क पर उतर आए। रोषित लोगों ने नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही मेयर मदन चौहान भी वहां पहुंच गए और जाम खुलवाने की कोशिश की। किंतु लोग नहीं माने। मामला बढ़ता देख मेयर ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए चार दिन का समय मांगा। जिसके बाद लोग शांत हुए। ग्रीन पार्क वेलफेयर एसोसिएशन ने चेताते हुए कहा कि यदि समस्या से निजात नहीं दिलाई गई वो अपने संघर्ष को ओर तेज कर देंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा।
यहां एकजुट हुए थे कॉलोनीवासी : रोड जाम से पूर्व कॉलोनियों के सदस्य ग्रीन पार्क वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रामपुरा सरकारी स्कूल के सामने एकत्रित हुए। यहां से यह लोग सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलवे मार्ग पर पहुंचे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने रेलवे रोड मार्ग जाम कर दिया। महिला व पुरुष सड़कों के बीचोंबीच बैठ गए। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई । उन्होंने मौके पर ही यातायात पुलिस प्रभारी ओम प्रकाश को हिदायत दी कि 2 दिन के अंदर अंदर इस समस्या का समाधान करवाएं और इस मार्ग पर लंबे समय से खड़े वाहनों को रिकवरी वाहन से उठवाकर अपने कब्जे में लें। जो भी दुकानदार इस में रुकावट डाले उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
अतिक्रमण के चलते सड़क हो गई संकरी : ग्रीन पार्क निवासी हरलीन कौर, अलका मेहता, अनिता ओबराय, नीलम नागपाल, निधि पूरी, वीना मक्कड़, जसलीन, ज्योति शर्मा, ममता रानी, संगीता सिंगल, मीनू मेहता, रितु, मंजू बहल व कमलेश सैनी ने बताया कि 60 फीट खुली सड़क होने के बावजूद दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पाता जिस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का खास तौर पर इस सड़क से निकलना दो दूभर हो गया है। एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र मेहता ने कहा की एसोसिएशन इस समस्या को लेकरवार्ड के पार्षद भावना बिट्टू, विधायक घनश्याम दास मेयर मदन चौहान व स्पीकर कंवरपाल को भी अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ जिस कारण मजबूर होकर आज उन्हें सड़कों पर आकर प्रदर्शन करना पड़ा।