{"_id":"680c04f98e0c21fcfb01baa6","slug":"rice-mill-operator-usurped-rice-worth-293-crores-case-registered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136764-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राइस मिल संचालक ने हड़पा 2.93 करोड़ का चावल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राइस मिल संचालक ने हड़पा 2.93 करोड़ का चावल, केस दर्ज
Sat, 26 Apr 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। मुगलवाली स्थित मैसर्ज लाला राम स्वरूप राइस मिल संचालक नवदीप कुमार पर एफसीआई के दो करोड़ 93 लाख 54 हजार रुपये के चावल गबन करने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी ने हैफेड से धान लेने के बाद 8461.79 क्विंटल चावल वापस नहीं किया। नोटिस देने के बाद भी आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। व्यासपुर थाना पुलिस ने हैफेड डीएम की शिकायत पर आरोपी राइस मिल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हैफेड डीएम शीशपाल गौरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हैफेड द्वारा 2023-24 में मैसर्ज लाला राम स्वरूप राइस मिल संचालक नवदीप कुमार को 49831.500 क्विंटल धान दी गई थी। आरोपी को 67 प्रतिशत के हिसाब से 33387.105 चावल एफसीआई को वापस करने थे। मगर आरोपी द्वारा 24925.313 क्विंटल चावल वापस किए। जबकि 8461.79 क्विंटल चावल वापस नहीं किए। जिसकी कीमत दो करोड़ 93 लाख 54 हजार रुपये है। उसने इस बारे आरोपी को नोटिस देकर जवाब मांगा मगर आरोपी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस प्रकार आरोपी ने सरकार को चावल वापस न करके हानि पहुंचाई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
बिलासपुर थाना के जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार का कहना है कि मैसर्ज लाल राम स्वरूप राइस मिल संचालक नवदीप कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।