फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Republic Day celebrations take charge of site administration

गणतंत्र दिवस समारोह स्थल की सुध नहीं ले रहा प्रशासन

Thu, 23 Jan 2014 05:29 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Thu, 23 Jan 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रशासन की
विज्ञापन
ओर से जहां सभी शिक्षण संस्थानों को सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रशासनिक विभागों को झांकियां प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

जिस खेल मैदान पर समारोह आयोजित होना है। उसकी हालत की ओर देखने की जहमत किसी भी अधिकारी ने नहीं उठाई। समारोह के लिए मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। लेकिन मैदान की हालत काफी खराब है।

 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का समारोह राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित करवाया जाएगा। लेकिन मैदान की हालत को देखकर नहीं लगता की यहां आयोजन सही प्रकार से आयोजित हो पाएगा। उपमंडल बिलासपुर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में छछरौली, साढौरा और खिजराबाद ब्लाकों के स्कूलों के बच्चे मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।


 इस बार मैदान के सही न होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। खेल मैदान में जगह-जगह गड्ढे हैं और उनमें  पानी भरा है। मैदान समतल न होने से कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मैदान के मुख्य गेट से अंदर जाते ही गड्ढा है, जिसमें पानी भरा है। कुछ स्कूल संचालकों का कहना है कि मैदान में बने गड्ढों और पानी के कारण बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल भी सही प्रकार से नही कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed