फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Registry was not done after taking 20 lakh rupees in the name of selling the house

Yamuna Nagar News: मकान बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर नहीं कराई रजिस्ट्री

Sat, 26 Apr 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Registry was not done after taking 20 lakh rupees in the name of selling the house
यमुनानगर। तेलियान मोहल्ला निवासी संजीव कुमार ने छछरौली के मोहल्ला पीर गायब निवासी मोहित व विजय कुमार पर मकान बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने संजीव कुमार से मकान के बयाने के रूप में 10 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं करवाई। जांच के दौरान संजीव को पता चला कि मकान आरोपी की मां के नाम है और बैंक में गिरवी रखा हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिहायशी मकान खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार के साथ हुई। उसने बताया कि मोहित कुमार के नाम 10 मरले का एक मकान है। जिसमें पीछे मकान व आगे तीन दुकानें बनी हैं। वह उसे बेचना चाहता है। विजय कुमार ने उसे मोहित से मिलवाया और मकान दिखा दिया। इसके बाद उसका आरोपियों के साथ 20 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपियों ने उससे बयाने के रूप में 10 लाख रुपये ले लिए और बाकी 10 लाख रुपये रजिस्ट्री करवाने के बाद देना तय हुआ। रजिस्ट्री की तारीख 30 जुलाई 2022 तय कर दी गई। वह तय तिथि पर रजिस्ट्री करवाने के लिए मोहित और विजय का इंतजार करता रहा पर वे नहीं आए। इसके बाद उसने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने रजिस्ट्री की तारीख दो सितंबर 2022 कर दी। आरोपियों ने इस तारीख पर भी मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब उसने मकान के दस्तावेज निकलवाए तो पता चला कि ये मकान आरोपी मोहित की मां के नाम है और बैंक में गिरवी रखा हुआ है। उसने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इस पर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई गुरमेज सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed