फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ravi beats everyone in running competitions, Anjali beats girls

दौड़ स्पर्धाओं में रवि ने सभी को पछाड़ा, लड़कियों में अंजलि ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ravi beats everyone in running competitions, Anjali beats girls
रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में चल रही 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को विभिन्न मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दौड़ स्पर्धाओं में रवि ने सभी को पछाड़ा, लड़कियों में अंजलि ने मारी बाजी।
विज्ञापन

सोमवार को लड़कों की थ्री लेग दौड़ के साथ 100, 400 मीटर दौड़, हाईजंप व लड़कियों की 80 सेक मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई। लड़कों की 100 और 400 मीटर दौड़ में रवि ने सभी को पछाड़कर पहला स्थान पाया। वहीं 100 मीटर दौड़ में शगुन दूसरे व अनुज तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में अंकुश दूसरे व शगुन तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह थ्री लेग रेस में रवि पहले, शगुन दूसरे व टिंकू बाबू तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा हाई जंप प्रतियोगिता में शगुन पहले, अनुज दूसरे व रवि तीसरे स्थान पर रहा। जबकि लड़कियों की 80 मीटर सेक दौड़ प्रतियोगिता में अंजलि पहले, आयुषी दूसरे व तन्नु तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने जीत के लिए ऐडी चोटी का जोर लगाया, जिससे स्पर्धा रोमांचकारी बनी रही। विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता डीपी डॉ. महेंद्र सिंह की देखरेख में करवाई जा रही है। डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि खेल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल से आपसी सहयोग व मिलकर काम करने की भावना को बढ़ावा मिलता है। सभी विद्यार्थियों को किसी न किसी खेल में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस दौरान समारोह कर श्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed