फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   railway station, overbrij, NH 73, yamunanagar

लाइन पार बसी आधी आबादी को शहर आने को नहीं उठाना होगा जान का जोखिम

Mon, 01 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
ब्यूरो यमुनानगर Updated Mon, 01 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
railway station, overbrij, NH 73, yamunanagar
खुशी मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाइन पार बसी शहर की आधी आबादी को दो दशकों की मांग पर पैदल पुल की सौगात मिल गई है। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बने पैदल पुल को बढ़ाकर एनएच-73 (चंडीगढ़-रुड़की) तक ले जाने का काम पूरा हो गया है। इसी सप्ताह यह पुल लोगों के लिए खोले जाने की उम्मीद है। यानी लाइन पार की दर्जनों कॉलोनियों व गांवों के लोगों को अब शहर आने के लिए लाइन क्रॉस कर जान का जोखिम नहीं उठाना होगा और न ही रादौर रोड रेलवे फाटक पर जाम की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पुराना हमीदा और इसके साथ लगती दर्जनों कॉलोनियों व गांवों के हजारों लोगों को कई किलोमीटर घूमकर यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन और शहर आना पड़ता था या फिर मजबूरन उन्हें रेलवे यार्ड से रेल लाइन क्रॉस करनी पड़ती थी।
विज्ञापन


दोनों ही सूरत में लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। कई बार लोग लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में भी आ जाते थे। वहीं, पुराना रादौर रोड स्थित रेलवे फाटक पर घंटों जाम की दिक्कत झेलनी पड़ती थी। इसको लेकर कई वर्षों से दैनिक रेल यात्री संघ, उद्योग व्यापार मंडल समेत अन्य कई संगठनों की ओर से जगाधरी रेलवे स्टेशन से पुराना हमीदा तक पैदल पुल बनाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद रेलवे की ओर से जगाधरी रेलवे स्टेशन के माल गोदाम की ओर से स्टेशन के प्लेटफॉम तक पैदल पुल बनाया गया। इसका 15 अप्रैल 2013 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने उद्घाटन किया। उस दौरान कुमारी सैलजा ने आश्वासन दिया कि सालभर के भीतर इस पुल को बढ़ाकर पुराना हमीदा तक पहुंचा दिया जाएगा, किंतु इसमें तीन वर्ष का समय लग गया और अब पुल तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइफ लाइन बनेगा पुल:
वर्षों से पैदल पुल की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक नरेश कुमार, प्रधान हरप्रीत सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल, संजय मित्तल, पंजाबी सभा के सीए विशाल भाटिया व अवतार सिंह चुघ, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान बलदेव सेठ व उप प्रधान प्रवीण वर्मा, मेढ़ सुनार परिषद् के प्रधान राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, प्रवीन वर्मा ने कहा कि पुराना हमीदा की ओर एनएच-73 तक बना पैदल पुल लाइन पार बसी शहर की आधी आबादी के लिए लाइफ लाइन बनेगा।


पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है। पुल के उद्घाटन के संबंध में कोई मेसेज नहीं आया है। इसलिए इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
सतीश शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन।


पुल का श्रेय लेने की राजनीतिक होड़ शुरू, कांग्रेसियों ने रिबन काट बांटे लड्डू
पुल का काम पूरा होते ही इसका श्रेय लेने के लिए राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेसियों ने इसे अपने शासनकाल में किया काम बताकर रविवार को रिबन काट कर लड्डू बांट दिए हैं। वहीं, भाजपा की ओर से भी पुल का विधिवत उद्घाटन रेलवे यमुनानगर।अधिकारियों की मौजूदगी में अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया द्वारा किए जाने की बात की जा रही है।
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व साढौरा के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी ने रिबन काटकर पुल का उद्घाटन किया वहीं, कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई। भूखड़ी ने पैदल पुल का श्रेय पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा को दिया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर के लोगों की यह एक पुरानी मांग थी, जिस पर शैलजा द्वारा 4.38 करोड़ रुपये की धनराशि दी और पैदल पुल बनकर तैयार हो पाया है। इससे लाइन पार बसी शहर की आधी आबादी को फायदा होगा। मौके पर प्रदेश सचिव श्याम सुंदर बत्तरा, अनिल गोयल, पूर्व ब्लॉक प्रधान जगाधरी दर्शन खेड़ा व पूर्व ब्लॉक प्रधान यमुनानगर सचिन शर्मा, राकेश शर्मा, पूर्व सदस्य रेलवे सलाहकार बोर्ड राजेंद्र चितकारा, सतीश तेजली, मेम सिंह दहिया, राजेश शर्मा, मनोज जयरामपुर, नरपाल गुर्जर, मोहन वर्मा, राजकुमार कांबोज, एडवोकेट वेदप्रकाश, लखविंद्र काठवाला, रामसिंह राणा राजेश गंदापुरा, कपिल खेत्रपाल व प्रो. रायसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सपरा ने कहा कि पुल का विधिवत उद्घाटन रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा द्वारा किया जाएगा। अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन कब होना है यह अभी तय नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed