फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway employee lifts 147 kg to set national record

Yamuna Nagar News: रेलकर्मी ने 147 किग्रा वजन उठा बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

Wed, 18 Feb 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Railway employee lifts 147 kg to set national record
भारोत्तोलक ​रोहित को सम्मानित करते रेल कारखाना प्रबंधक। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत रोहित तहलान ने जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्नैच इवेंट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। रोहित ने प्रतियोगिता में 147 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता उत्तरप्रदेश के मोदीनगर में चार से 14 फरवरी तक करवाई गई थी। चैंपियनशिप में रोहित 94 किलोग्राम भार वर्ग में ओवरऑल द्वितीय विजेता चुना गया।
रोहित ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। रोहित मूल रूप से रोहतक के सांपला के रहने वाले हैं और रेलवे वर्कशॉप जगाधरी में कार्यरत हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोच जोगिंद्र गिल से प्रशिक्षण लिया। रोहित तहलान ने बताया कि स्नचै इवेंट में 147 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकार्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पारव चौधरी के नाम पर था।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। रोहित ने क्लीन एंड जर्क इवेंट में 174 किलोग्राम उठाकर कीर्तिमान बनाया। रोहित ने प्रतियोगिता की दोनों श्रेणियों में कुल 321 किलोग्राम उठाने का रिकॉर्ड बनाया है। रोहित की इस उपलब्धि से रेलवे वर्कशाॅप और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। रोहित ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता से लौटने पर मुख्य कारखाना प्रबंधक जय प्रकाश और खेल अधिकारी देवर्षि श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया। मुख्य कारखाना प्रबंधक ने कहा कि यह सभी लिए गर्व का विषय है कि हमारे कर्मचारी ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। सभी कर्मचारियों को कुछ समय अपने स्वास्थ्य के लिए भी निकालना चाहिए। खेलों से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और मन प्रसन्न रहता है। यदि तन स्वस्थ रहेगा तो काम में भी मन लगेगा।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के लिए रेलवे मैदान में जिम, बैडमिंटन, ओपन जिम के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को सुविधाएं व सहायता मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने रोहित को शानदार उपलब्धि की बधाई और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सहायक खेल अधिकारी संकल्प कुमार, मंडल खेल सचिव शशि बक्शी, मंडल खेल सह सचिव पंकज चुघ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed