फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   protest on railway track

छह घंटे तक ट्रैक से नहीं उठाने दिया शव

Thu, 17 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Thu, 17 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांधी नगर फाटक के पास रेलवे लाइनों के बीच जोगिंद्र नगर स्थित अपनी ससुराल में आए एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने लगभग छह घंटे तक शव को ट्रैक से उठाने नहीं दिया और जमकर बवाल मचाया।
विज्ञापन


ट्रैक पर हंगामे की सूचना मिलने पर डीएसपी मदन लाल, रेलवे पुलिस व फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह आठ बजे से ट्रैक पर डटे परिजन दोपहर दो बजे पुलिस द्वारा दो आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद शांत हुए और ट्रैक से शव को उठाया गया। पुलिस ने मृतक के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन



छछरौली क्षेत्र के गांव लेदा निवासी रजत (30) का विवाह लगभग दो साल पूर्व जोगिंद्र नगर निवासी दीपा के साथ हुआ था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी दीपा अपने मायके जोगिंद्र नगर में आई थी। बुधवार को उनके घर हवन यज्ञ का आयोजन था। इसमें रजत भी शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बुधवार रात को रजत घूमने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक रजत के पिता बारू राम, भाई शुभम व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

 उन्होंने आरोप लगाया कि रजत की पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तक शव को ट्रैक से उठाने नहीं दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी मदन लाल, फर्कपुर थाना पुलिस व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने मृतक के ससुर व साले को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जिसके बाद परिजनों ने शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया।

हत्या कर ट्रैक पर फेंका : मृतक के परिजन
मृतक रजत के पिता बारू राम व भाई शुभम का आरोप है कि रजत के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पीट पीट कर हत्या की है। इसके बाद रजत की मौत हो हादसा दिखाने के लिए उसके शव को रेलवे लाइनों के पास फेंक दिया। उन्होंने बताया कि शव को ट्रैक पर फेंकने के बाद आरोपियों ने इसकी सूचना उन्हें दी। यदि उसकी मौत रात को हो गई थी तो रात को ही उन्होंने इसकी सूचना क्यों नहीं दी।  

16 घंटे रेलवे लाइन किनारे पड़ा रहा शव
बताया जा रहा है कि रजत की मौत बुधवार रात को दस बजे के आसपास हो गई थी।  रजत के ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई और वे पुलिस को सूचित किए बिना शव को उठाकर घर ले गए। बाद में पुलिस केस बनने के डर से वे फिर शव को ट्रैक पर ही छोड़ आए। पूरी रात शव ट्रैक पर पड़ा रहा। सुबह लोगों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी गई।

11 दिन पहले ही बना था पिता
मृतक रजत की पत्नी दीपा ने 11 दिन पहले ही एक लड़की का जन्म दिया था। यह रजत की पहली औलाद थी। हालांकि कुछ अनबन के कारण रजत की पत्नी दीपा अपने मायके जोगिंद्र नगर में रह रही थी। यहीं उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी का पिता बनने के बाद रजत खुश था।

वर्जन
गांधी नगर फाटक के शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया था। शव को कब्जे में लेकर तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- जसविंद्र सिंह, एसएचओ, थाना जीआरपी।

वर्जन
मृतक का पोस्टमार्टम पैनल से करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि उसकी हत्या की पुष्टि हो जाती है तो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया जाएगा। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
- नायब सिंह, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed