फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prabhatpheris will be taken out to promote the gathering

Yamuna Nagar News: समागम के प्रचार के लिए निकालेंगे प्रभातफेरियां

Mon, 20 Jan 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prabhatpheris will be taken out to promote the gathering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। श्रीलाल द्वारा मंदिर में 31 जनवरी को बावा लाल दयाल महाराज का जन्मोत्सव वार्षिक दूज के रूप में मनाया जाएगा। वहीं, दो फरवरी को बसंत पंचमी उत्सव भी मंदिर में मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर में भव्य समारोह करवाया जा रहा है।इस दौरान समागम के प्रचार के लिए 21 से 29 जनवरी तक प्रभातफेरी निकालने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम को लेकर रविवार को मंदिर कमेटी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक कमेटी प्रधान रमेश मेहता के नेतृत्व में हुई। मंदिर प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान योगेश शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष यह समारोह श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाता है। समागम में यमुनानगर सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समागम के प्रचार प्रसार के लिए प्रभातफेरी का शुभारंभ 21 जनवरी से होगा। पहले दिन प्रभातफेरी मॉडल टाउन, 22 जनवरी को मॉडल टाउन व प्रेम नगर, 23 जनवरी को छोटी लाइन, 24 व 25 जनवरी को प्रोफेसर कॉलोनी में निकाली जाएगी। 26 व 27 जनवरी को सेक्टर-17 क्षेत्र में निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 28 जनवरी को सुंदर नगर व 29 जनवरी को लाल द्वारा कॉलोनी में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी तड़के साढ़े चार से सात बजे तक निकाली जाएगी। इस दौरान देवेंद्र मेहता, सुदर्शन ऐरी, केवल लूथरा, नरेंद्र ओबेरॉय, वासुदेव वर्मा, सोनू मेहता, आरके वोहरा, विजय शर्मा, बॉबी, मोनू मेहता, संदीप वधवा, राजेंद्र सोबती सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed