फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police inspector's mother murdered and looted in broad daylight

Yamuna Nagar News: दिनदहाड़े पुलिस इंस्पेक्टर की मां की हत्या कर लूटपाट

Tue, 12 Nov 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police inspector's mother murdered and looted in broad daylight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर के घर में उनकी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। बदमाश घर में लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस में खलबली मच गई। एसपी समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध बाइक नजर आ रही है।
वारदात जगाधरी के सेक्टर 18 हुडा में हुई। पुलिस ने मृतका के पति बलविंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में बलिंद्र ने बताया कि कुरुक्षेत्र के अंसल टाउन में प्लॉट बेचने से मिले 75 लाख रुपये रखे थे। बदमाश उक्त 75 लाख रुपये के अलावा 23 तोला सोने के आभूषण भी लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह वर्तमान में डिटेक्टिव स्टॉफ पंचकूला के प्रभारी हैं। उनका परिवार सेक्टर -18 हुडा में रहता है। घर में पिता बलविंद्र सिंह, मां राजबाला और पत्नी शिल्पी रहती हैं। बलविंद्र सिंह सोमवार दोपहर को अपने ड्राइवर के साथ अदालत चले गए। शिल्पी भी किसी काम से घर बाहर गई थीं। घर में 62 वर्षीय राजबाला अकेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय बदमाश पीछे की दीवार फांदकर कोठी में घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी। जब राजबाला ने बदमाशों का विरोध किया तो चुन्नी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीछे के रास्ते से ही फरार हो गए। दोपहर बाद ढाई बजे परिवार के सदस्य वापस आए तो मकान में दूसरी मंजिल पर राजबाला का शव मिला। लॉकर भी खुले हुए थे।
वारदात के बाद खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी राजीव देसवाल अलग-अलग थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
पंचकूला में तैनात इंस्पेक्टर का परिवार हुडा सेक्टर 18 में रहता है। सोमवार दोपहर बाद सूचना मिली थी कि बदमाशों ने उनकी मां की हत्या कर दी है। चुन्नी से लगा दबाकर हत्या की गई है। लूट की भी जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। - राजीव देसवाल, एसपी यमुनानगर।
वारदात से पहले की गई थी रेकी
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। इंस्पेक्टर की मां राजबाला की घर में घुसकर हत्या और लूटपाट करने वाले बदमाशों को मकान के बारे में हर जानकारी थी। जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उससे लग रहा है कि बदमाशों ने पहले से ही मकान की रेकी कर रखी थी। क्राइम सीन भी इसी ओर इशारा कर रहा है। बदमाश पहले पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और वारदात के बाद सीढ़ी लगाकर वहीं से फरार हो गए।
सेक्टर 18 हुडा में इंस्पेक्टर के मकान के सामने एक पार्क है। मकान के पीछे खाली प्लॉट में झाड़ियां खड़ी हैं। उनके मकान के आसपास के कुछ घरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पीछे का रास्ता भी सुनसान ही रहता है। जिस कारण बदमाशों ने मकान में घुसने के लिए पीछे के रास्ते को ही चुना। दीवार फांदकर वह मकान में घुस गए। मकान में घुसते ही सबसे पहले उन्होंने बुजुर्ग महिला को ही काबू किया।

इसके बाद चाबियां लेकर लॉकर खोले। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। फरार होने के लिए बदमाशों ने सीढ़ी का भी प्रयोग किया। पुलिस जब जांच को पहुंची तो सीढ़ी भी दीवार के किनारे पर खड़ी मिली। पड़ोसी राहुल ने बताया कि अंदेशा है कि डेढ़ से दो बजे के बीच बदमाशों ने वारदात की।
उनका कहना है कि एक बजे वह भी अपने मकान के बाहर आए थे। उस समय इस तरह की कोई बात नहीं थी। ढाई बजे जब बलविंद्र सिंह कोर्ट से वापस आए तो घटना की जानकारी हुई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात एक से दो बजे के बीच ही हुई है।

बुजुर्ग महिला ने किया बदमाशों का मुकाबला

जिस समय परिजनों ने शव देखा तो उनके गले में चुन्नी लिपटी थी। साथ ही शरीर पर चोट के निशान भी थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने बदमाशों का मुकाबला किया होगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके मकान के सामने टाउन पार्क है। पार्क सुबह शाम तो लोग घूमने आते हैं। दिन में संदिग्ध युवक घूमते रहते हैं और नशा करते हैं।

सीसीटीवी में एक संदिग्ध बाइक कैद
पुलिस ने पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही कालोनी में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस के मकान में पीछे की ओर भी एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे का फोकस सड़क की ओर भी है। बताया जा रहा है कि जिस समय की वारदात बताई जा रही है, उस समय एक संदिग्ध बाइक भी दिखाई दी है। यही नहीं फर्कपुर थाने से कुछ दूरी पर भी एक संदिग्ध बाइक नजर आई है। पुलिस बाइक को ट्रेस करने में जुट गई है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed