Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Took a sacred dip and tied a vow-thread

Yamuna Nagar News: आस्था की डुबकी लगा बांधा मन्नत का धागा

Mon, 30 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Took a sacred dip and tied a vow-thread
पंचतीर्थी स्थल पर आयोजित मेले में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले पंचतीर्थी स्थल पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में रविवार को आस्था और कुश्ती का संगम देखने को मिला। लोगों ने पवित्र कुंड में आस्था की डुबकी लगाकर मंदिर में पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं ने बेरी पर धागा बांधकर भी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
सुबह मंदिर में हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आयोजित दंगल में करीब पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम दिखाया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मेले के पहले दिन शनिवार को हवन के साथ तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ था। रविवार सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मान्यता है कि महाभारत काल में पांचों पांडवों ने इस स्थान पर प्रवास किया था। इसी कारण इसका नाम पंचतीर्थी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल में अलग-अलग स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश की। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मेले में 30 नवंबर को भी दंगल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

दोपहर के समय मंदिर के सेवादारों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में खान-पान, घरेलू जरूरतों और अन्य सामान की दुकानें भी सजी हुई हैं। वहीं, बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूलों का भी बच्चों ने आनंद लिया। मेले में धार्मिक आस्था के साथ खरीदारी और मनोरंजन का माहौल बना हुआ है।


महंत किशोरी शरण दास ने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं में मीहां सिंह, बलदेव सिंह, रिखीराम, जागीर सिंह और सुरेंद्र हर वर्ष सेवा करते हैं। कमेटी प्रधान मीहां सिंह, सचिव रिखीराम, निर्मल सिंह, जसवंत सिंह, जय सिंह और आशीष शर्मा सहित अन्य सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

पंचतीर्थी स्थल पर आयोजित मेले में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

पंचतीर्थी स्थल पर आयोजित मेले में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

पंचतीर्थी स्थल पर आयोजित मेले में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

पंचतीर्थी स्थल पर आयोजित मेले में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed