फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police caught three criminals who shot a transporter in an encounter, two were shot in the leg.

Yamuna Nagar News: पुलिस ने मुठभेड़ में ट्रांसपोर्टर को गोली मारने के तीन बदमाश पकड़े, दो के पैर में लगी गोली

Thu, 29 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Police caught three criminals who shot a transporter in an encounter, two were shot in the leg.
पानीपत। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर मौजूद एसटीएफ सोनीपत व पानीपत पुलिस। पुलिस
इसराना (पानीपत)। महराना गांव में ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम को गोली मारने के आरोपी बदमाशों की बुधवार तड़के इसराना थाना क्षेत्र के जौंधन खुर्द गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, इसमें दो बदमाश सुनील उर्फ गुंडा निवासी नौल्था व प्रिंस निवासी डाहर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से खानपुर पीजीआई भेज दिया गया, इसके साथ ही उनके एक अन्य नाबालिग साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने विदेश में बैठे शीलू डाहर के इशारे पर 24 जनवरी के महराना गांव में ट्रांसपोर्टर को गोली मारी थी। आरोपियों ने बताया कि रंगदारी व दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पहले भी ट्रांसपोर्टर से दो लाख रुपये वसूल चुके हैं। अब भी उन पर रुपये के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसपी भूपेंद्र सिंह व एसटीएफ सोनीपत के डीएसपी इंदिवर ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में बुधवार को मीडिया से रूबरू होकर वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के महराना में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम को कार्यालय से बाहर बुलाकर तीन गोली मारी थी, मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। गोली लगने से ट्रांसपोर्टर घायल हो गए थे और उनका गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। घायल ट्रांसपोर्टर के चचेरे भाई मोहन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आईजी एसटीएफ से अनुरोध कर एसटीएफ सोनीपत की टीम को भी बदमाशों की तलाश करने में लगाया।
विज्ञापन

बुधवार तड़के करीब तीन बजे टीमों को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक इसराना थाना क्षेत्र के जौंधन खुर्द जाने वाली सड़क पर खड़े किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। तुरंत ही सीआईए-1 पानीपत और एसटीएफ सोनीपत की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। जब पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में सुनील उर्फ गुंडा व प्रिंस को तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से उनके एक नाबालिग साथी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को उपचार के लिए पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में बीएनएस की धारा 109(1),121(1), 132, 221 व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। नाबालिग आरोपी को बुधवार को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में शीलू डाहर के इशारे पर की थी वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विदेश में बैठे सुनील उर्फ शीलू डाहर के लिए काम करते हैं। शीलू ने दहशत फैलाने और ट्रांसपोर्टर से रंगदारी वसूल करने के लिए रुपये का लालच देकर वारदात कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी सी-सुब्रमण्यम से दो लाख रुपये की रंगदारी वसूल कर चुके थे, फिर से उन पर रुपयों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिस कारण आरोपियों ने उस पर हमला किया। हालांकि, कितने रुपये की रंगदारी मांगी गई इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। रिमांड के दौरान इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

पानीपत। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर मौजूद एसटीएफ सोनीपत व पानीपत पुलिस। पुलिस

पानीपत। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर मौजूद एसटीएफ सोनीपत व पानीपत पुलिस। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed