फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People's health is deteriorating due to the mood of the weather

Yamuna Nagar News: मौसम के मिजाज से बिगड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य

Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
People's health is deteriorating due to the mood of the weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। मौसम का बदला मिजाज लोगों का स्वास्थ्य खराब कर रहा है। सुबह व शाम को ठंडी हवा चल रही है और दिनभर प्रचंड लू चलती है। यह मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। जिसके चलते लोग बुखार, जुकाम, खांसी, गला दर्द, खर्राश, बदन दर्द इत्यादि की चपेट में आ रहे हैं।
इन दिनों मौसमी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में क्लीनिकों, डिस्पेंसरी, पीएचसी, सीएचसी व अस्पतालों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसके अलावा लोगों को पेट खराब, दर्द, दस्त की शिकायत हो रही है। 100 में से ऐसे मरीजों की संख्या औसतन 45 है। सोमवार रात भी मौसम ऐसा ही रहा। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। मंगलवार सुबह प्रचंड धूप निकली और जबरदस्त लू चली।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि तापमान में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय व ठंडे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। इसके अलावा एसी इत्यादि का उपयोग भी किया जा रहा है। इससे शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। इससे लोग गर्म-सर्द का शिकार हो जाते हैं। इससे बुखार, खांसी, जुकाम, गला दर्द, पेट खराब, दस्त, उल्टी इत्यादि की शिकायत होती है। इसके अलावा गर्मी में काफी लोग पेट दर्द की शिकायत लेकर भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक दे रहे एहतियात बरतने की सलाह

सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि इन दिनों लू चल रही है। लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे में दोपहर को घर पर ही रहने का प्रयास करें। बेहद जरूरी काम से ही बाहर निकले। धूप में निकलने पर शरीर कपड़े से ढंक कर रखे। गर्मी व लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, अच्छी नींद लें और व्यायाम करें। मौसमी फलों का सेवन करें और जूस इत्यादि लें। एसी के तापमान से सीधा धूप के संपर्क में आए। बाहर से आने पर पसीना सुखाए बिना न नहाएं। ग्लूकोज व ओआरएस का पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed