फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People protest against selling non-veg food on the name of Tulsi at a restaurant in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: तुलसी के नाम पर नॉनवेज बेचने से भड़के लोग, रेस्टोरेंट के बाहर धरना दे पढ़ी हनुमान चालीसा

Mon, 09 May 2022 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 12:48 AM IST
सार

हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर जय श्री राम के नारे भी लगाए। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची। संचालक की ओर से माफी मांगने और सुधार का भरोसा दिलाने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
People protest against selling non-veg food on the name of Tulsi at a restaurant in Yamunanagar of Haryana
धरना देते हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर शहर में खुले एक रेस्टोरेंट संचालक की ओर से मैन्यू में मटन, चिकन के संग तुलसी का नाम जोड़ने से नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही रेस्टोरेंट के आगे धरना देकर हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की ओर से लिखित में माफी मांगकर सुधार का भरोसा दिया गया।

विज्ञापन

 
हिंदू संगठन से जुड़े पंडित उदयवीर शास्त्री, रोहित चौधरी, चिराग सिंघल, उदयभान व अन्य लोगों ने बताया कि शहर में नया रेस्टोरेंट खुला है, जिसमें रेस्टोरेंट संचालक ने मैन्यू में मटन-चिकन का नाम तुलसी के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है। यहां तक की तुलसी से बनी माला को श्रद्धालु गले में धारण करते हैं।

विज्ञापन

 

इसे पूजने वाले लोग लहसुन, प्याज तक का इस्तेमाल नहीं करते, इसलिए वह इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन करते हुए लोग रेस्टोरेंट पर पहुंचे और जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद रेस्टोरेंट के सामने धरने पर बैठ गए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने हाथ जोड़ कर लोगों से माफी मांगी। संचालक अमन ने कहा कि वह सभी धर्म की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने भी रेस्टोरेंट खोलने से पहले सत्संग कराया था। उनकी वजह से यदि किसी की भावनाएं आहत हो रही हैं तो वह माफी मांगते हैं और मैन्यू में सुधार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed