{"_id":"69d8242f6ddcda365e07b377","slug":"party-will-be-strict-on-congress-mlas-who-cross-voted-rao-narendra-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154111-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर पार्टी सख्त : राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर पार्टी सख्त : राव नरेंद्र
Fri, 10 Apr 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
रणजीतपुर अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेने मार्केट कमेटी के चेयरमैन। स्वयं
साढौरा। कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग पर कार्रवाई करते हुए अनुशासन समिति की जांच रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौंप दी गई है। अब पार्टी आलाकमान क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई करेगी। पार्टी किसी भी गद्दार विधायक को बख्शने के मूड़ में नहीं हैं। ये जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनाज मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण करने से पूर्व वीरवार को साढौरा के रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। इसके बाद उन्होंने अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों से बात की और खरीद व्यवस्था पर चिंता भी जताई।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट थी। पांच विधायकों ने क्रॉस वोट किए थे। पार्टी ने पूर्व विधायक धर्मपाल मलिक की अध्यक्षता में अनुशासन समिति का गठन किया। समिति ने विधायकों को नोटिस दिए थे। उन्होंने व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से इनकी सुनवाई की है। समिति की रिपोर्ट मिल गई है। उन्होंने इसमें अपने सुझाव जोड़ते हुए रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को दी है। वे पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट देंगे।
कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। भाजपा सरकार की ओर से लागू पोर्टल किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। फसल बेचने के लिए किसानों को अब कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के समय में किसानों को सरल और सुगम सुविधाएं मिलती थीं, वहीं अब किसानों को अपनी ही फसल बेचने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। भाजपा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी खरीद करने का दावा करती है, लेकिन जब उनसे इन फसलों के नाम पूछे जाते हैं तो कोई जवाब नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि गेट पास पर बायोमेट्रिक और पोर्टल सिस्टम ने किसानों को परेशान कर दिया है। बारिश के कारण पहले ही किसानों को नुकसान हो रहा है, ऊपर से ये जटिल प्रक्रियाएं उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। यह सब धरातल पर व्यावहारिक नहीं हैं। एजेंसी गेहूं की खरीद नहीं कर रही हैं। अगर खरीद लिया है तो उसका उठान नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद वरुण मुलाना, जगाधरी विधायक अकरम खान, जिप परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू, जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, जिला महासचिव अंकित अग्रवाल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार अग्रवाल, संदीप गुप्ता, सुधीर भल्ला, संदीप जैन, शुभम गौरी, सरपंच अमन संधू सैदूपुर, गुरदयाल सिंह पहाड़ीपुर, वलीदीन कल्याणपुर, सकील मोहम्मद जामनावाला, संजीव सैनी, दर्शन लाल, मनीष, सुरजीत सिंह व सतीश सिंह टोडरपुर मौजूद रहे। संवाद