{"_id":"5267c712791d4cb7a2d21b43d0b2ccda","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगाधरी में 90.8, छछरौली में 90 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगाधरी में 90.8, छछरौली में 90 प्रतिशत हुआ मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में जगाधरी व छछरौली खंड में मतदान के प्रति ग्रामीणों खासकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। जगाधरी 90.8 व छछरौली में 90 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में मतदान को लेकर यमुनानगर जिले की स्थिति काफी बेहतर रही है। पंचकूला के बाद यम ुनानगर में सबसे अधिक मतदान हुआ है। पंचकूला में औसत 91.8 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि यमुनानगर में मतदान का प्रतिशत 90.2 रहा। तदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन नजर आई। दोनों खंडों में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान का समय प्रात: 7.30 बजे से 4 बजे तक था लेकिन लंबी लाईनें होने के कारण कईं मतदान केंद्रों पर मतदाता शाम 6 बजे तक मतदान करते देखे गए।
विज्ञापन