फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   paddy arrivals increased. jammed

अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ी, उठान ने होने से लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
paddy arrivals increased. jammed
यमुनानगर की रादौर अनाजमंडी रादौर में धान का उठान न होने से लगा जाम। - फोटो : Yamuna Nagar
धान की रादौर, जठलाना व गुमथला की अनाजमंडियों में सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद उठान न होने से मंडियों में जाम लग गया है। अनाजमंडी रादौर में जाम लगने के कारण किसानों को फड़ पर धान की फसल डालने के लिए कही जगह नहीं मिल पा रही है। मंडी में जाम के कारण मंडी के बाहर भी सड़क पर धान के ढेर लग गए हैं। यहां तक की शहर की अनाजमंडी में चल रहीं सब्जी मंडी की जगह में भी धान की फसल डाल दी गई है। अब अनाजमंडी में सब्जी मंडी लगाने के लिए कोई जगह नहीं बची है। मंडी में चारों तरफ धान की ढेरियां व आढ़तियों की दुकानों के आगे धान के कट्टों के चट्टे लग गए हैं। अनाजमंडी में आढ़तियों की दुकानों के आगे बने बरामदे में भी धान के कट्टों के ढेर लगे हुए है।
विज्ञापन

मंडी के प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि मंडी में सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद धान का उठान न होने से स्थिति भयंकर बनी हुई है। जब तक मंडी में धान के उठान की व्यवस्था ठीक नहीं होती, तब तक इसी प्रकार जाम की समस्या से आढ़तियों व किसानों को समस्या से जूझना पड़ेगा। उधर, भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने बताया कि सरकार की ओर से धान की खरीद तो शुरू कर दी गई है, लेकिन उठान को लेकर सरकार व अधिकारी गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा किसान भुगत रहें है। यदि इसी प्रकार मंडियों में जाम लगा रहा तो किसान कैसे अपनी धान की फसल बेच पाएंगे मार्केट कमेटी के सचिव जय सिंह बरहेडी ने बताया कि इस समय मंडी में लगभग 30 हजार क्विंटल धान पड़ी हुई है। जिसको उठवाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। उधर शनिवार को वेयर हाउस की ओर से रादौर, जठलाना व गुमथला अनाजमंडियों में धान की सरकारी खरीद की गई। अब तक रादौर मंडी में 27225 क्विंटल, गुमथला में 2565 क्विंटल व जठलाना में 1990 क्विंटल से अधिक धान की खरीद की गई। शनिवार को वेयरहाउस की ओर से रादौर मंडी में 11 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद की गई है। हैफेड के मैनेजर पवन कांबोज ने बताया कि मंडी में उठान की व्यवस्था की जा रहीं है। उठान शुरू हो गया है। हैफेड द्वारा अब तक खरीदा गया लगभग 30 हजार क्विंटल धान का उठान का काम चल रहा है। जल्द ही फड पर पडा धान उठवा लिया जायेगा। इस बार हैफेड की ओर से खुद धान की खरीद करके उसे स्टोर किया जायेगा। मिलर्स के आने के तक हैफेड की ओर से स्टोरेज की व्यवस्था की जायेगी। 17 प्रतिशत नमी तक ही धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed