फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One should never associate with the wicked: Ravinandan

कभी नहीं करनी चाहिए दुष्ट की संगत : रविनंदन

Fri, 03 May 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
One should never associate with the wicked: Ravinandan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। श्री राधा कृष्ण सखा मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास रविनंदन शास्त्री ने कहा कि दुष्ट का संग कभी नहीं करना चाहिए। दुष्ट का संग चाहे स्वप्न में ही क्यों न मिले, मानसिकता प्रभावित हो जाती है।
उन्होंने कहा कि पापी दर्शन नहीं करना चाहिए। पापी के हाथ का खाना पीना भी नहीं चाहिए। जिसका खान पान शुद्ध नहीं है जिसकी सोच अच्छी नहीं है जिसकी कमाई गंदी है। ऐसे लोगों से संबंध रखने में हमेशा बचना चाहिए। इससे पहले की यमराज घसीटने आए अपनी गलतियों को सुधारने के लिए महापुरुषों के चरणों में बैठ जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षित ने एक पल नहीं गंवाया गंगा जी के तट पर आ गए। संत महात्मा इकट्ठे हुए सभी से कहा कि मेरे पास सात दिन हैं कोई उपाय है मुझे बचाने का। पाप भी करके आया हूं, श्राप भी करके आया हूं। उपाय सभी संतों ने बता दिए मगर गारंटी किसी ने नहीं दी। परीक्षित बैठे रह गए संत भले ही मुक्ति की गारंटी नहीं दे पास मगर उन्होंने भगवान से प्रार्थना की हे प्रभु कलयुग ने परीक्षित को फंसाया है यह ऐसा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षित के लिए स्वयं श्री शुकदेव जी के रूप में भगवान प्रकट हुए। शुकदेव जी को देखकर सभी संतों के चेहरे खिल गए। परीक्षित ने प्रणाम करने से पहले अपना पाप स्वीकार किया अपनी गलती स्वीकार की। परीक्षित ने भगवान से कहा कि मैं यहां सन्यास लेकर नहीं आया मैं शापित होकर यहां आया हूं क्या आप मुझे स्वीकार करोगे मुझ पापी का हाथ पकड़ोंगे। परीक्षित ने अपनी एक भी खूबी भगवान को नहीं बताई। सारा जीवन जिसने संतों की सेवा में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed