{"_id":"680c01c433789ced7e0a88b4","slug":"officers-should-solve-unresolved-cases-sp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136786-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनसुलझे मामलों को सुलझाएं अधिकारी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनसुलझे मामलों को सुलझाएं अधिकारी : एसपी
Sat, 26 Apr 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला सचिवालय के मीटिंग हॉल में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु विचार विमर्श किया। पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए पिछली अपराध समीक्षा गोष्ठी में उठाए गए व पुलिस हेडक्वार्टर से प्राप्त हुए बिंदुओं पर थानावार चर्चा की।
एसपी ने कहा कि थाना में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। लंबित शिकायतों का समय अवधि में निपटारा करे। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को कार्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कर्तव्य निर्वाह करने व अपने इलाका में आमजन को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं की सुरक्षा, अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। फुट पेट्रोलिंग के साथ ही सभी मुख्य मार्गों, चौराहों, हाईवे व इंटर स्टेट नाकों पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग की जाए। जिन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है उनका खुलासा करें। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को विशेष हिदायत दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के सख्त करवाई की जाए। पीसीआर और राइडर के साथ नाकाबंदी करके चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट वाहनों को इंपाउंड किया जाए। मौके पर एडिशनल एसपी सृष्टि गुप्ता, डीएसपी कंवलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, राजीव मिगलानी, राजेश कुमार, आशीष चौधरी, हरविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर रखें विशेष निगरानी : एसपी भोरिया ने कहा कि नाकाबंदी के समय संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच करें। सभी नाका इंचार्ज संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का कार्य करे।
सभी नाको पर सभी पुलिस कर्मचारी संदिग्ध व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों व चार पहिया वाहनों पर तीन व चार नौजवान लड़कों व बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर आवारा किस्म के लड़कों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखे। सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों किसी भी तरह से ड्यूटी में लापरवाही न बरते।