फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Objectionable post about Quran on Instagram

Yamuna Nagar News: इंस्टाग्राम पर कुरान के बारे में की आपत्तिजनक पोस्ट

Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Objectionable post about Quran on Instagram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंस्टाग्राम पर पवित्र कुरान के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति ने बूड़िया थाने में शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव अमादलपुर निवासी गुलफाम ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम पर आईडी है। आठ अगस्त की सुबह जब मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम देखा तो पाया कि एक युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर मुस्लिम धर्म की पवित्र कुरान के बारे में आपत्तिजनक शब्द लिखे हुए हैं। मुसलमानों को भी गंदी गालियां लिखी हुई हैं।
विज्ञापन

इन पोस्ट को काफी लोगों ने देखा, जिससे मुस्लिम समाज को काफी आहत पहुंची। बाद में उन्हें पता चला कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से ऐसे पोस्ट किए गए, वह गांव के ही व्यक्ति की है। आरोप है कि यह व्यक्ति मुसलमान धर्म के खिलाफ गलत पोस्ट कर गांव के माहौल को खराब करना और दंगे कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए व्यक्ति की आईडी पता करके कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे गांव व आसपास भाईचारा बना रहे। बूड़िया थाने से जांच अधिकारी एसआई मनीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इंटाग्राम पर की गई पोस्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed