{"_id":"678d4b3fd79a1dbe450c10e4","slug":"now-pre-board-exams-will-be-held-from-22-to-29-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131748-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब 22 से 29 तक होंगी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब 22 से 29 तक होंगी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं
Mon, 20 Jan 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरकारी स्कूलों में सोमवार से होने वाली 10वी व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं अब बुधवार से शुरू होने की संभावना है। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा के लिए पूर्व में जारी किया शेड्यूल रद्द कर नया जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब परीक्षा 22 से 29 जनवरी तक करवाई जाएगी।
इस बार भी विभाग ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है लेकिन डेटशीट जारी नहीं की है। पहला शेड्यूल भी डेटशीट न जारी किए जाने के कारण रद्द किया गया है। अब नया शेड्यूल तो तैयार कर दिया गया है, लेकिन डेटशीट फिर भी नहीं जारी की गई। सभी जिलों की ओर से परीक्षाएं करवाने के लिए निदेशालय से डेटशीट की मांग की जा रही है। निदेशालय ने सोमवार को प्री-बोर्ड के लिए डेटशीट जारी करने की बात कही है।
परीक्षा करवाने को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। अधिकारियों व अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। निदेशालय ने भले ही प्री-बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल बढ़ा दिया है, लेकिन इससे विद्यार्थियों व अभिभावकों को परेशानी हो रही है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की कोई तैयारी नहीं है। अभी विद्यार्थी शीतकालीन अवकाश से लौटे हैं और इन दिनों गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अचानक बिना डेटशीट वाला परीक्षा का शेड्यूल विद्यार्थियों को परेशान कर रहा है। विद्यार्थियों से ज्यादा परेशानी अभिभावकों को हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि 22 से परीक्षा होगी, लेकिन डेटशीट का कुछ पता नहीं है। ऐसे में बच्चे किस विषय की तैयारी पहले करें, यह समझ नहीं आ रहा है।
जारी की जाएगी प्रश्नपत्र की सॉफ्ट कापी
परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार कर लिए गए हैं। परंतु इसकी छपाई स्कूल स्तर पर करवाई जाएगी। इसके लिए निदेशालय की ओर से प्रश्नपत्र की सॉफ्ट कापी दी जाएगी। जिसकी स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार छपाई करवानी होगी। निदेशालय ने प्रत्येक विद्यार्थी पांच रुपये के अनुसार इसके लिए बजट भी जारी किया है।
निदेशालय की ओर से प्री-बोर्ड की परीक्षाएं करवाने के आदेश दिए गए हैं। पहले यह 20 जनवरी से होनी थी, लेकिन अब यह 22 से 29 जनवरी तक करवाई जाएगी। नया शेड्यूल जारी किया गया है। डेटशीट सोमवार को जारी होगी। - धर्मेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।