फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nomination of six candidates to become mayor

Yamuna Nagar News: महापौर बनने के लिए छह प्रत्याशियों का नामांकन

Tue, 18 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nomination of six candidates to become mayor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी से महापौर बनने के लिए इस बार चार महिलाएं दौड़ में हैं। इनमें कड़ा मुकाबला भाजपा से सुमन बहमनी व कांग्रेस से किरण देवी के बीच माना जा रहा है। दोनों ने सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन महापौर पद के लिए जिला सचिवालय में डीसी कोर्ट में पर्चा दाखिल किया। साथ ही कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज एडवोकेट मधु और सुमन वाल्मीकि ने भी बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन कर दिया।
इससे इस बार एससी वर्ग के लिए आरक्षित महापौर पद पर चार महिलाओं के बीच जंग शुरू हो गई है। भाजपा व कांग्रेस की ओर से अपने-अपने मेयर प्रत्याशी के साथ एक-एक कवरिंग केंडिडेट का भी नामांकन कराया गया है। भाजपा से कवरिंग कैंडीडेट में सुमन बहमनी की बेटी जुही और कांग्रेस से कवरिंग कैंडिडेट में किरण देवी की बेटी भावना को रखा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के 22 वार्डों से भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों से या आजाद उम्मीदवार के तौर पर कुल 106 लोगों ने नामांकन किया है। भाजपा ने गत शुक्रवार की रात पूर्व डीईओ सुमन बह्मनी को मेयर सहित 22 वार्डों से पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए गए थे। कांग्रेस ने भी अगले दिन शनिवार शाम साढौरा से पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी की पत्नी किरण देवी को मेयर प्रत्याशी बनाने का एलान कर दिया गया था। दोनों दलों के मेयर व पार्षद प्रत्याशी व आजाद उम्मीदवार सोमवार को जिला सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी कोर्ट में मेयर और डीआरओ ऑफिस, बीडीपीओ व एसडीएम कोर्ट में एआरओ ने अलग-अलग वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन लिए। पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्वक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन से पूर्व भाजपा से मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी व 22 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी सेक्टर-17 स्थित यमुना कल में जुटे। यहां से सुबह दस बजे ही पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व अन्यों के साथ नामांकन करने लघु सचिवालय पहुंचे। 

सुमन बहमनी के नामांकन के दौरान कंवरपाल, घनश्याम दास अरोड़ा, राजेश सपरा व सुमन बहमनी के पति आयुष विभाग से सेवानिवृत्त निदेशक सतपाल बहमनी उपस्थित रहे। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी किरण देवी व 22 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी नामांकन से पहले वर्कशॉप रोड स्थित इंटक भवन में इकट्ठे हुए, जहां से दोपहर बाद जाकर सभी नामांकन के लिए जिला सचिवालय पहुंचे। किरण देवी के नामांकन के दौरान उनके पति पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed