फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   newly married woman died in suspicious condition, case filed on two person

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति व सास पर दहेज हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
newly married woman died in suspicious condition,  case filed on two person
छछरौली थाना क्षेत्र के गांव कडकौली में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में बुधवार को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रुचि की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या की है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने इस मामले में महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेजली गांव निवासी रुचि की शादी दिसंबर 2020 में कडकौली गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगी। इस पर परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की बहन मानसी ने बताया कि इसकी जानकारी रुचि के पति कृष्ण ने फोन पर उन्हें दी। मानसी ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल वाले काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। अब वह गर्भवती थी। तब भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले उसकी मौत को कभी आत्महत्या बता रहे हैं, तो कभी हार्ट अटैक की वजह से मौत बता रहे हैं। रुचि के परिजनों ने शव को देखकर आशंका जताई है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाए कि रुचि के पति के किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध है। जब इसका विरोध करती, तो उसकी उसके साथ मारपीट की जाती। आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। रुचि की मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें कोई सहमति नहीं बन सकी। बाद में पुलिस ने इस मामले में मृतका के आरोपी पति व सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लज्जा सिंह का कहना है कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed