{"_id":"6169d822187b0e626961b4e3","slug":"new-time-table-released-trains-leaving-for-passengers-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl866169116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई समय सारणी जारी, यात्रियों की छूट रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई समय सारणी जारी, यात्रियों की छूट रही ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यदि आप इन दिनों कहीं यात्रा करने वाले है तो एक दिन पहले ट्रेन का समय पता कर लें, ऐसा न हो कि आप स्टेशन पर पहुंचे और तब आपको पता चले कि ट्रेन 15 मिनट पहले छूट गई है। जी हां रेलवे ने गाड़ियों के संचालन समय में फेर बदल किया है। रेलवे ने नई समय सारणी जारी की है। जिसके तहत कई गाड़ियों का समय पहले से 15 से 3 घंटे तक घटा दिया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे की ओर से जुलाई में समय सारणी जारी की जाती है। इस बार रेलवे ने सितंबर व अक्तूबर में भी कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया है। नई समय सारणी में लगभग सभी गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि यात्री पुराने समय के अनुसार स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। इससे उनकी ट्रेन छूट रही है। वहीं रेलवे की ओर से यात्रियों को कोई संदेश भी नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में रेलवे के प्रति यात्रियों में भारी रोष है। यात्रियों का कहना है कि यह गलती रेलवे की है और खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
अक्तूबर और नवंबर में त्योहार के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है। त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों ने चार महीने पहले ही आरक्षण कराना शुरू कर दिया था। पूर्व में बनवाई गई टिकट में रेलवे की ओर से उसी समय का आगमन व प्रस्थान का समय अंकित है। नई समय सारणी में अनुसार अब कुछ गाड़ियों के समय में पांच से 15 मिनट का बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
इन गाड़ियों का समय बदला
रेलवे की ओर से मुंबई अमृतसर मुंबई गोल्डन टेंपल मेल का समय बदल दिया गया है। पहले गोल्डन टेंपल मेल मुंबई के लिए रात दो बजकर 38 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचती थी। अब इसका समय रात 11 बजकर 43 मिनट कर दिया गया है। वहीं अमृतसर जाने के लिए गोल्डन टेंपल रात को करीब 12 बजे पहुंचती थी, लेकिन अब इसका समय शाम छह बजकर 13 मिनट कर दिया गया है। इसी तरह जम्मूतवी-कोलकाता का समय पूर्व में कोलकाता के लिए सुबह पांच बजकर 20 मिनट था, जिसे अब सुबह पांच कर दिया गया है। वहीं बाडमेर से ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस का पूर्व में समय सुबह पांच बजकर 55 मिनट था, जिसे घटना कर पांच बजकर 10 मिनट कर दिया गया है। इसी तरह कुछ अन्य गाड़ियों के समय भी बदलवा किया गया है।
बेहतर संचालन के लिए कुछ गाड़ियों के समय में बदलवा किया गया है। कुछ गाड़ियों का समय जुलाई में तो कुछ के समय में अब बदलाव किया गया है। स्टेशन पर नई सारणी के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यात्रियों को मौखिक रूप से इसके बारे में बताया जा रहा है। - हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।