फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nephew accused of cheating of lakhs, Yamunanagar

भांजे पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nephew accused of cheating of lakhs, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु तेग बहादुर कालोनी निवासी 84 वर्षीय दीनानाथ ने अपने भांजे व उसके परिवार के सदस्यों पर धोखाधड़ी कर अकाउंट से लाखों रुपये निकलवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि भांजे ने इससे पहले बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए। जब बुजुर्ग ने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने उससे मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर इसकी शिकायत गृह मंत्री अनिल विज को की। गृहमंत्री की आदेश पर फर्कपुर पुलिस ने पीड़ित दीनानाथ के भांजे विष्णु नगर निवासी त्रिवेंद्र मोहन समेत चार परिवार सदस्यों पर केस दर्ज किया है।
शहर के गुरु तेग बहादुर कालोनी निवासी दीनानाथ ने बताया कि उसकी औलाद नहीं है। उसकी पत्नी की मृत्यु भी करीब 28 साल पहले हो चुकी थी। वह पहले हिमाचल प्रदेश के नाहन में सेल टैक्स के ऑफिस के कंपाउंड के अंदर चाय की दुकान करता था। उसे करीब 15 लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक शाखा बद्दी में अपने अकाउंट में जमा किए थे। उसने इन रुपयों की एफडी करवा दी थी। दीनानाथ ने बताया कि आरोपी विष्णु नगर निवासी त्रिवेंद्र मोहन उसका सगा भांजा है। फरवरी 2019 में त्रिवेंद्र मोहन के लड़के वरुण की शादी थी। इसलिए त्रिवेंद्र मोहन उसकी पत्नी सुषमा ने उसे शादी में आमंत्रित किया। वह शादी में आ गया। इस दौरान आरोपी त्रिवेंद्र मोहन उसे कहने लगा कि अब वह बुजुर्ग हो गए हैं और चलने फिरने में भी असमर्थ हो। इसलिए आप उनके साथ ही उनके घर पर रहें। आरोपी के बार-बार कहने पर वह जून 2019 में आरोपी के घर आकर रहने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों को उसकी 15 लाख रुपये की एफडी का पता चल गया। अगस्त 2019 में आरोपी त्रिवेंद्र मोहन उसे पंजाब नेशनल बैंक की जगाधरी वर्कशॉप शाखा में ले गया और उसकी चेकबुक व कुछ दस्तावेजों पर उससे साइन करवाएं। अक्टूबर 2019 में आरोपी त्रिवेंद्र मोहन उसे कहने लगा कि उसे अपने लड़के वरुण को विदेश भेजना है, जिसके लिए बैंक खाते में रुपये दिखाने पड़ेंगे। इस दौरान आरोपियों ने उससे दस लाख रुपये की मांग की और कहा कि वीजा लगते ही उसके पैसे वापस कर देंगे। आरोपियों की बातों में आकर उसने अपनी एफडी तुड़वा कर 10 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में त्रिवेंद्र मोहन, सुषमा, वरुण व उसकी पत्नी राधिका ने आपस में मिलकर उसके अकाउंट से चेक की सहायता से दूसरे अकाउंट में पैसे डलवाए। इसके साथ ही गूगल पे व फोन पे से भी उसके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। जब वह बैंक में अपने अकाउंट में रुपयों की जांच करवाने के लिए गया तो उसे अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का पता चला। उसने इसकी शिकायत गृह मंत्री अनिल विज को की। गृह मंत्री के आदेश के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। फर्कपुर थाना प्रभारी दलीप कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed