{"_id":"14ae4fee2f67852df4c96f64a5a3d25a","slug":"nagar-nigm-ymn-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का कारनामा, नाला बना दिया निकासी का प्रबंध नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का कारनामा, नाला बना दिया निकासी का प्रबंध नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोड़िया के पास नगर निगम अधिकारियों ने नाला बनवा दिया, लेकिन आगे निकासी का कोई प्रबंध नहीं करवाया। ऐसे में पानी सड़क पर आकर जमा हो रहा है। कच्ची गली में पानी जमा होने से कीचड़ बन गया है, जिससे आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जोड़िया के पास नगर निगम की ओर से करीब 800 फूट का नाला बनवाया गया था। लेकिन नाले के आगे निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। इससे गली का पानी नाले में आता है और आगे आकर गली में फैल जाता है। गली कच्ची होने की वजह से कीचड़ बन जाता है। ऐसे में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
बरसात के दिनों में दिक्कत और भी बढ़ जाती है। इन गलियों में दो से तीन फुट तक पानी जमा हो जाता है। क्षेत्र के राजीव व अमन ने बताया कि नाले को पूरा करवाया जाना चाहिए। इससे पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम हो जाएगा और जलभराव की समस्या भी खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
पांच हजार लोग हैं परेशान
इस क्षेत्र में करीब 20 प्लाइवुड व अन्य फैक्टरी हैं। जिससे सरकार को रेवेन्यू मिलता है। इसी तरह क्षेत्र में करीब पांच हजार की आबादी है, जिन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। सुविधा न होने की वजह से लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार निगम अधिकारियों व डीसी को शिकायत दे चुके हैं। मगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
गलियां पक्का करवाने के लिए सीटीएम को दी शिकायत
जोड़िया में कई प्लाइवुड फैक्ट्रियां हैं। मगर आस पास की गलियां कच्ची हैं। गुरुवार को क्षेत्र में बनी फैक्टरी के संचालक विजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनिल कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार व अन्य लोग भाजपा नेता राकेश त्यागी को लेकर सीटीएम एवं निगम की संयुक्त कमिश्रर पूजा चावरिया से मिले।
उन्होंने शिकायत में बताया कि दो तीन गलियों का बहुत बुरा हाल है। गलियां कच्ची हैं और पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सीवरेज व्यवस्था भी नहीं है। कच्ची गलियों की वजह से फैक्टरी में आने वाले ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली पलट जाते हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है और यहां जाम भी लग जाता है। यदि इन दो तीन गलियों का पक्का करवा दिया जाए तो बड़ा फायदा मिल सकता है।