फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murdered accused arrest

प्रेमी संग भागी विवाहिता ने की अपने बेटे की हत्या

Thu, 20 Aug 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 20 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
पांच महीने पहले भागी विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सात साल के बेेटे को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


मृतक के शव को हरिद्वार के एक पोल्ट्री फार्म की जमीन में दबा दिया। मृतक के दादा की शिकायत पर शहर पुलिस ने विवाहिता और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर विवाहिता और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को मुंडा माजरा निवासी जसमेर सिंह ने रामपुरा चौकी में शिकायत दी कि उसके लड़के संजय की शादी वर्ष 2003 में शाहाबाद निवासी मनप्रीत के साथ हुई थी।
विज्ञापन


संजय व मनप्रीत के एक लड़का और एक लड़की है। मनप्रीत का पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अप्रैल में मनप्रीत अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने साथ सात साल के बेटे हर्ष को भी ले गई। गत 15 अगस्त को हरिद्वार के गांव सलेमपुर थाना रानीपुर निवासी फुरकान जसमेर के पास आया और उसने बताया कि राहुल व मनप्रीत चार महीने से उसके पोल्ट्री फार्म पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनप्रीत का बेटा हर्ष पिछले कई दिनों से उनके साथ नहीं है। फुरकान ने शक जताया कि उन्होंने या तो बच्चे को मार दिया है या उसे बेंच दिया है। जसमेर की शिकायत पर पुलिस ने हर्ष के अपहरण का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।

इसके लिए रामपुरा चौकी के एएसआई रामपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। इस टीम ने 17 अगस्त को उत्तराखंड के बहादराबाद बस अड्डे से राहुल व मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हर्ष की हत्या कर उसके शव को पोल्ट्री फार्म की जमीन मेें दबाने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हरिद्वार जाकर पोल्ट्री फार्म की खुदाई कर बच्चे के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

मनप्रीत और राहुल का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। अप्रैल के पहले हफ्ते में मनप्रीत अपने बेटे हर्ष को साथ लेकर राहुल के साथ घर से भाग गई। ये दोनों हरिद्वार पहुंचे और गांव सलेमपुर में दिलशाद के पोल्ट्री फार्म में नौकरी करने लगे।


गत 20 जुलाई को राहुल का हर्ष को लेकर मनप्रीत से झगड़ा हुआ। इस दौरान राहुल ने हर्ष के सिर पर डंडा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद इन दोनों ने हर्ष का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पोल्ट्री फार्म के शेड के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया।
जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed