फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murder, taxi driver, people

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने घेरा थाना

Fri, 13 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder, taxi driver, people
टैक्सी चालक की हत्या के मामले में थाना जठलाना के बाहर बैठे ग्रामीण। - फोटो : YAMUNA NAGAR
तीन दिन पहले गांव जठलाना में टैक्सी चालक के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर गांव उन्हेड़ी के सैकड़ों लोगों ने थाना जठलाना का घेराव किया। हत्या के मामले में नामजद लोगों को गिरफ्तार न किये जाने पर ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने जठलाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हत्या के मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। बाद में थाना प्रभारी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

एसएचओ इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही यह मामला सुलझा लिया जाएगा। बता दें कि गांव उन्हेड़ी निवासी सुरेंद्र राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रविवार की शाम को 6 बजे गांव उन्हेड़ी निवासी राजीव उसके भाई राज सिंह को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद राजीव राणा, रजत राणा व प्रवीण गुर्जर आदि ने उसके भाई राज सिंह को जठलाना में शराब पिलाई। रात को राजीव राणा उनके घर आया और घर के बरामदे में लटकी कार की चाबी को उठाकर राज सिंह की कार को ले गया। इस दौरान राजीव राणा ने उनके परिजनों को बताया कि राज सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गया है। जिसे वह लोग अस्पताल ले जा रहे है। उस समय कार में राजीव, रजत व प्रवीण थे। तीनों गाड़ी लेकर चले गये। जिसके बाद उसने तीनों का बाइक से पीछा किया। इस दौरान तीनों उसके भाई राज सिंह को कार से यमुनानगर की ओर ले जा रहे थे तो उसने कार को रुकवाया तो राज सिंह कार में मृत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed