{"_id":"67a9035e496330f6d1006d4a","slug":"municipal-elections-should-be-conducted-using-ballot-papers-dipendra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132856-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलेट पेपर से कराए जाएं निकाय चुनाव : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलेट पेपर से कराए जाएं निकाय चुनाव : दीपेंद्र
Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। वह जल्द ही चुनाव आयोग से मिलेंगे और प्रदेश में निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने की गुहार लगायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी और सभी जगहों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
सांसद हुड्डा कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन रमन त्यागी की पत्नी प्रभात त्यागी के निधन के बाद सांसद वरुण मुलाना के साथ शोक व्यक्त करने ममीदी गांव पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। मीडिया से बात करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह दिल्ली की हार को स्वीकार करते हैं, लेकिन पहले से उनका वोट बैंक काफी बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में भाजपा ने दंड भेद अपना कर जीत हासिल की है, लेकिन यदि वह सच्चाई पर चलते तो वहां जीत हासिल नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में किस प्रकार चुनाव जीता है, यह किसी से छुपा नहीं है। जनता देख रही है। इसका नतीजा समय आने पर जनता देगी।
विज्ञापन
सांसद हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जलेबी व उड़नखटोला छोड़ कर धरातल पर काम करें। जब से वह मुख्यमंत्री बने हैं, केवल उड़ ही रहे हैं। विकास की ओर ध्यान नहीं है। सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि प्रदेश में फिरौतियां मांगी जा रही हैं। सरकार इस पर काम क्यों नहीं कर रही। सरकार सिर्फ वाहवाही बटोरने में लगी है।