{"_id":"67d08c7b6ba4db8f6d0eb85f","slug":"municipal-corporation-will-adopt-48-parks-for-maintenance-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-134407-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: देखरेख के लिए 48 पार्क गोद देगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: देखरेख के लिए 48 पार्क गोद देगा नगर निगम
Wed, 12 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के 48 पार्कों के लिए विकास का रास्ता खुल रहा है। इन पार्कों काे रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) व अन्य संस्थाओं व संगठनों को गोद देने की योजना बन रही है। निगम चुनाव के परिणाम बाद जैसे ही आचार संहिता खत्म होगी योजना के तहत आरडब्ल्यूए सहित संस्थाओं व संगठनों काे पार्क गोद दिए जाने की प्रक्रिया होगी।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत कुल 94 पार्क हैं, जिनमें 46 पार्क आरडब्ल्यूए व अन्य संस्थाओं व संगठनों के अधीन हैं, जिन्हें नगर निगम की ओर से पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से खर्च दिया जाता है। इस राशि से पार्कों में देखरेख व मरम्मत कार्यों पर खर्च की जाती है। इस तरह गोद दिए उक्त पार्कों की स्थिति लगातार सुधरी है।
कई पार्कों में सुंदरीकरण व स्वच्छता के काम भी हो चुके हैं। इन पार्कों में पेड़-पौधों की संख्या के साथ हरियाली बढ़ी है। कई जगह पेड़-पौधों के पत्तों व घास सहित अन्य कचरे से खाद भी बनाई जा रही है। साथ ही फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, झूले, प्लेस्टेशन, ओपनजिम जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जा चुकी है। उधर नगर निगम के अधीन 48 पार्कों में कई पार्कों के सुविधा व व्यवस्था के मामले में हालात बिगड़े हुए हैं, इसलिए इन्हें भी गोद देने के प्रयास किए जाने हैं।