फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mukesh and Chhota Sultan won the wrestling match in one minute

Yamuna Nagar News: मुकेश और छोटा सुल्तान ने एक मिनट में जीती कुश्ती

Fri, 27 Mar 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mukesh and Chhota Sultan won the wrestling match in one minute
प्रतापनगर में आयोजित दंगल का शुभारंभ करते योगेश्वर दत्त। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। रामनवमी पर वीरवार को प्रतापनगर में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवान मुकेश गुप्ता कुटीपुर, छोटा सुल्तान जगाधरी ने एक-एक मिनट में कुश्ती में जीत दर्ज की।
यूपी के फैजाबाद हथिनीकुंड निवासी दिव्यांग पहलवान राशिद अली ने दो कुश्ती जीत कर वाहवाही लूट ली। यमुनानगर के तेजली स्टेडियम की 10 वर्षीय पहलवान पायल व मानसी दोनों ने शानदार कुश्ती लड़ी। पायल ने मानसी को हराया। पहलवान यूपी निवासी समय सिंह ने भीलपुरा निवासी रियासत के साथ कुश्ती लड़ी। पंजाब के बठिंडा निवासी राजबीर ने यमुनानगर के संजीव के बीच जबरदस्त कुश्ती हुई राजबीर ने कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन

यमुनानगर के पहलवान मोहम्मद अली ने दूसरे पहलवान को दौडा-दौडा कर छक्के छुड़ाएं और कुश्ती जीत ली। जींद के पहलवान उदयवीर ने शानदार कुश्ती लड़ कर सुरेंद्र को हराया। पंजाब के पहलवान राजबीर भठिंडा और यमुनानगर के पहलवान कुलदीप रॉकी दोनों पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छुट्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व शुभारंभ पद्मश्री अर्जुन अवार्डी पहलवान योगेश्वर दत्त ने किया। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के सदस्य मुकेश गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। विजयी पहलवानों को योगेश्वर दत्त व मुकेश गर्ग ने सम्मानित किया गया। योगेश्वर दत्त ने कहा की कुश्ती जीवन शैली का अंग है। कुश्ती हमें आगे बढ़ाना सिखाती है। कुश्ती का अनुभव मुश्किल वक्त में काम आता है।

नशे की बुराई को छोड़कर खेलों में भाग लें। महिलाओं के लिए भी खेलों में आगे बढ़ाने के अनेक को अवसर हैं। कोई न खोल खेल जीवन में जरूर खेलना चाहिए। यह अनुभव जीवन भर काम आता है। इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य बलिंद्र सिंह बिट्टू चौधरी, विष्णु वालिया, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश कश्यप, पूर्व सरपंच प्रवीण अग्रवाल, संदीप गुप्ता, भूपेश कुमार, अनुज गर्ग आदि उपस्थित रहे।

प्रतापनगर में आयोजित दंगल का शुभारंभ करते योगेश्वर दत्त। आयोजक

प्रतापनगर में आयोजित दंगल का शुभारंभ करते योगेश्वर दत्त। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed