फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother-in-law and daughter-in-law arrested for taking Rs 1 lakh by threatening to implicate them in rape case

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख लेते सास और बहू गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law arrested for taking Rs 1 lakh by threatening to implicate them in rape case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर पुरानी सब्जी मंडी निवासी ठेकेदार से एक लाख रुपये लेते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं अंबाला निवासी सास और बहू हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोप है कि दोनों ने ठेकेदार से पांच लाख रुपये की मांग की थी। दो लाख रुपये ले भी लिए थे। इसके बाद एक लाख रुपये लेते पुलिस ने काबू कर लिया।

ठेकेदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 16 नवंबर को एक विवाहिता को काम पर रखा था। इस दौरान उनके बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि उसने उसे पूर्व योजना के तहत अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन वह उसे अपने साथ होटल में लेकर गई, जहां पर दोनों ने संबंध बनाए। इसके बाद उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। आरोप है कि उसके साथ उसकी सास भी मिली हुई थी। दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर दोनों ने उससे पांच लाख रुपये मांगे थे, जिसमें से लगभग दो लाख रुपये वह दे चुका था। इसके बावजूद आरोपी पर लगातार रुपये देने का दबाव बना रही थीं। इस पर ठेकेदार ने पुलिस काे शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने ठेकेदार के साथ मिलकर आरोपी महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, ठेकेदार ने आरोपी महिलाओं को एक लाख रुपये देने के लिए जगाधरी बुलाया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिलाओं को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। दोनों महिलाएं सुबह दस बजे रुपये लेने के लिए जगाधरी पहुंची। जब ठेकेदार उन्हें रुपये देने लगा तो इशारा पाकर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दबिश दे दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को ठेकेदार से एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। सेक्टर 17 थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत का कहना है कि दोनों आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड में उनसे पूछताछ के साथ ही रुपयों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed