{"_id":"5d38a89c8ebc3e6cdc3abe6a","slug":"money-up-cror-yamuna-nagar-news-rtk5070593125","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के गंगोह से की जा रही है नकली करंसी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के गंगोह से की जा रही है नकली करंसी की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100-100 रुपये के नकली नोट चलाने के आरोप में पकड़े गए तीसरे आरोपी वासिल उर्फ सोनू ने रिमांड के दौरान पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी का कहना है कि वह यूपी के गंगोह से नकली नोट लेकर आता था। अपना कमीशन रखकर नकली करंसी को अपने जानकार ठेकेदारों के पास पहुंचा देता था। बताया जा रहा है काफी समय से यह गोरखधंधा चल रहा था और कई करोड़ रुपये की नकली करंसी जिले में खपाई जा चुकी है। पकड़े गये आरोपी वासिल से पुलिस ने बीस हजार के जाली नोट बरामद किये थे, लेकिन मुख्य आरोपी इंतजार अभी भी फरार है। मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए जिला पुलिस ने अब यूपी के सहारनपुर जिले को राडार पर ले लिया है। यहां गंगोह के अलावा कई अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है। वहीं दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अब्बास और शमशेद को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सावधान, चल रहे हैं नकली नोट
यदि आप बाजार में खरीददारी करने जा रहे हैं तो सतर्क रहिये, क्योंकि शहर में बड़े पैमाने पर नकली करंसी खपाई जा रही है। खासकर 100 रुपये के नोट की गहनता से जांच कर लेन-देन करें। कहीं कोई आपको जाली नोट थमाकर चूना ना लगा दे।
आस पास के क्षेत्रों में भी पहुंची है जाली नोटों की खेप
यमुनानगर के साथ ही बड़ी संख्या में जिले के ग्रामीण इलाकों में भी नकली नोटों की खेप पहुंचाई जा रही है। क्योंकि बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से लोग खरीददारी करने शहर में आते हैं। पूछताछ में ये भी पता चला है कि जिले में यह सारा कारोबार हमीदा से ही चलाया जा रहा था। पकड़े गए तीनों आरोपी और फरार इंतजार भी यहीं के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
भेष बदलकर करते हैं कारोबार
जाली नोटों का कारोबार चलाने वाले कई लोग हर जगह अपना भेष बदलकर अपना कारोबार चलाते हैं। ये लोग अक्सर पंजाबी युवक का भेष बनाते हैं और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच अधिक रहते हैं। ज्यादातर अपने जानने वालों को ही इस धंधे में शामिल करते हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करते हैं प्रयोग
यह भी पता चला है कि यूपी से नकली नोट लाने के लिए ये लोग निजी वाहन की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करते हैं। खासकर यूपी रोडवेज और भीड़भाड़ वाली ट्रेन की सामान्य बोगी में सफर करना पसंद करते हैं। क्योंकि सामान्य बोगी में भीड़ ज्यादा होती है और चेकिंग भी नहीं होती।
वासिल को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जाली करंसी के तार यूपी से जुड़े हुए हैं। कई जगह पर दबिश दी जाएगी। जिसके बारे में अभी जानकारी देना ठीक नहीं है।- पृथ्वी सिंह, एसएचओ, जठलाना थाना