फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mobile van will be run to make people aware to save daughters

Yamuna Nagar News: बेटियां बचाने के लिए लोगों को जागरूक करेगी वैन

Thu, 08 Aug 2024 07:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Mobile van will be run to make people aware to save daughters
जगाधरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से वैन चलाई गई है। ये वैन लोगों को बेटी बचाने के लिए जागरूक करेगी। जिला परिषद के सीईओ पंकज सेतिया और सीटीएम पीयूष गुप्ता ने बुधवार को लघु सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बलजीत कौर ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में लोगों को कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, बेटियों बचाने और पढ़ाने के प्रति जागरूक करने के लिए मोबाइल वैन चलाई गई है। मुख्य अतिथि जिला परिषद के सीईओ पंकज सेतिया और सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। हर बेटी को उसका उचित सम्मान मिलना चाहिए। इसलिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ये वैन चलाई गई है। उन्होंने कहा कि समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक विपिन गोंदवाल, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण, कुसुम लता, तरविंद्र कौर, जसविंद्र कौर, चंद्रलेखा पोषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed