यमुनानगर: नौकरी दिलवाने के बहाने गुजरात की महिला से होटल में दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की एक महिला को नौकरी दिलवाने के नाम पर होटल में ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। देर शाम पुलिस ने होटल पर दबिश दी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो युवकों समेत एक महिला व होटल संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गुजरात के जिला आनंद के एक गांव निवासी 32 वर्ष की महिला ने बताया कि वह काम की तलाश में चंडीगढ़ आई हुई है और किराए के मकान में रह रही है। छह माह पूर्व उसका उसके पति से तलाक हो गया है। उसके चार बच्चे है तीन लड़कियां उसके साथ ही रहती है, जबकि बेटा अपने बाप के साथ रहता है।
महिला ने बताया कि चंडीगढ़ में उसकी मुलाकात कर्ण नामक युवक से हुई। उसने कर्ण से नौकरी दिलवाने की बात कही। जिस पर कर्ण ने उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अमन कौर नामक महिला से करवाई। अमन कौर ने उसको 15000 रुपये महीना नौकरी दिलवाने का वादा किया। इसके बाद वह अमन कौर के साथ उसकी गाड़ी में बिलासपुर उसके घर आ गई।
सोमवार दोपहर 12 बजे अमनकौर उसे ऑटो से साढौरा बिलासपुर रोड पर स्थित एक होटल में ले गई। तभी कमरे में दो युवक आ गए। अमन कमरे से बाहर चली गई। महिला ने बताया कि दोनों युवकों को वह नहीं जानती। उन दोनों युवकों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की और उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। वह कमरे से बाहर आई और शोर मचाने लगी तो होटल के मालिक ने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। तब उसने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर हवलदार जितेंद्र, मुकेश कुमार, प्रवीण, बलबीर व महिला पुलिस किरण होटल में पहुंचे।
महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों, महिला अमन व होटल संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हवलदार जितेंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर धारा 376 डी, 506 व 120 बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।