फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minor dies after coming in contact with high voltage electrical wires

Yamuna Nagar News: हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आने से नाबालिग की मौत

Thu, 12 Mar 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Minor dies after coming in contact with high voltage electrical wires
मृतक पीयूष - फोटो : संवाद
साढौरा। कस्बे की थाना वाली गली का रहने वाला साढ़े 16 वर्षीय पीयूष पाल टेंट का काम करने के दौरान अचानक हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। झुलसे पीयूष को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पीयूष कस्बे के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। वह गांव राजपुर में टेंट लगाने के लिए गया था। जब वह टेंट के लोहे का पाइप को गाड़ी से उतार रहा था तो ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सोमनाथ की शिकायत पर डीडीआर दर्ज करने के बाद मृतक पीयूष का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed